डिप्रेशन एक खतरनाक मेंटल प्रॉब्लम है, जो धीरे-धीरे इंसान की सोच, बिहेवियर और लाइफस्टाइल पर असर डाल सकते हैं। इसके शुरुआती लक्षण को अगर सही समय में न पहचाना गया तो यह बहुत हानिकारक हो सकता है। डॉ. सुप्रकाश चौधरी ने बताया कि हर 4 में से एक इंसान आजकल डिप्रेशन का शिकार है। इस लेख में हम डिप्रेशन के शुरुआती लक्षणों के बारे में बताएंगे, ताकि सही समय पर इसका इलाज किया जा सके।
हर टाइम उदास लगना
अगर कोई इंसान बिना किसी कारण के लगातार उदास फील करता है और ऐसा कई दिनों से चला आ रहा है, तो यह डिप्रेशन का साइन हो सकता है।
किसी भी काम में इंटरेस्ट न आना
कोई इंसान जिन चीजों में पहले इंटरेस्ट लिया करता था, उन चीजों में अगर अब उसे खुशी या एक्साइटमेंट नहीं होता, तो ये भी डिप्रेशन का एक लक्षण हो सकता है।
नींद की दिक्कत
नींद बहुत ज्यादा आना या बहुत कम आना ये दोनों ही डिप्रेशन का संकेत हो सकते हैं। अगर कोई इंसान देर रात तक उठा रहता है या फिर दिनभर सोया रहता है, तो डिप्रेशन इसका कारण हो सकता है।
थकान और एनर्जी की कमी
शरीर में बिना कुछ करे कमजोरी या थकान महसूस होना या हर काम बोझ लगना भी डिप्रेशन के शुरुआती लक्षणों में से एक हो सकता है।
डिप्रेशन से भूख में असर
कुछ लोग डिप्रेशन के कारण ज्यादा खाना खाना शुरू कर देते हैं और कुछ बहुत कम खाने लगते हैं। इससे वेट तेजी से बढ़ या घट भी सकता है।
खुद को खराब महसूस करना
डिप्रेशन में इंसान खुद को बार-बार खराब और हर चीज के लिए दोषी मानने लगता है। वह अपना सेल्फ कॉन्फिडेंस खो देता है और खुद को बेकार समझने लगता है।
गुस्सा और चिड़चिड़ापन
डिप्रेशन में सिर्फ उदासी ही नहीं, बल्कि चिड़चिड़ाहट और गुस्सा भी हो सकता है। छोटी-छोटी बात पर चिड़चिड़ा होना या गुस्सा आना इसका संकेत हो सकता है।
अगर इनमें से कोई लक्षण आपको नजर आए या महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं और खुद का ख्याल रखें। मेडिटेशन और योग इसको कम करने में मददगार हो सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com.