आंखें खराब हो रही हैं? ये हैं 6 साफ संकेत

By Aditya Bharat
14 Apr 2025, 17:45 IST

आंखें शरीर का नाजुक अंग होती हैं। लाइफस्टाइल, पोषण की कमी और स्क्रीन टाइम से इन पर असर पड़ता है। समय-समय पर जांच और देखभाल जरूरी है। आइए डॉक्टर केपी सरदाना से जानते हैं आंखों के खराब होने पर कैसे संकेत मिलते हैं?

धुंधला दिखना

अगर आपको चीजें धुंधली दिख रही हैं, तो ये आंखों की कमजोरी का संकेत हो सकता है। तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और सही इलाज शुरू करें।

बार-बार सिरदर्द

लगातार सिरदर्द होना आंखों की रोशनी कमजोर होने का लक्षण हो सकता है। नंगी आंखों से देखने पर आंखों पर दबाव बढ़ता है, जिससे दर्द होता है।

आंखों पर दबाव महसूस होना

आंखें कमजोर होने पर उनमें भारीपन या दबाव महसूस होता है। इससे देखने की इच्छा भी कम हो जाती है। ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें।

लगातार खुजली और पानी आना

लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करने से आंखों में खुजली और पानी आना शुरू हो सकता है। यह आंखों के कमजोर होने का संकेत है।

आंखों का लाल होना

आंखों में बार-बार खुजली करने से वे लाल हो सकती हैं। यह इरिटेशन या सूजन का लक्षण हो सकता है। तुरंत नेत्र विशेषज्ञ से मिलें।

सिर के पीछे दर्द

आंखों की रोशनी घटने पर सिर के पीछे हल्का दर्द हो सकता है। इस संकेत को हल्के में न लें और आंखों का चेकअप कराएं।

आंखों के लिए सही डाइट

हरी सब्जियां, मछली, अंडा और मौसमी फल आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं। ये आंखों की रोशनी को बनाए रखने में मदद करते हैं।

लैपटॉप या मोबाइल पर काम करते समय हर 20 मिनट में 20 सेकेंड का ब्रेक लें। इससे आंखों को आराम मिलता है और थकान नहीं होती। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com