इन चीजों को खाली पेट खा लिया तो बिगड़ सकती है सेहत

By Aditya Bharat
31 Dec 2024, 17:00 IST

आपने अक्सर सुना होगा कि जैसा हम नाश्ता करते हैं, वैसा ही हम पूरे दिन महसूस करते हैं। सुबह का नाश्ता आपके दिन की शुरुआत का अहम हिस्सा होता है। इसलिये इसे सही तरीके से चुनना जरूरी है। ऐसे में आइए न्यूट्रिशनिस्ट मंजू मलिक से जानते हैं सुबह खाली पेट किन चीजों को खाना चाहिए और किन चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए।

परांठे या छोले-भटूरे

कई लोग सुबह के नाश्ते में परांठे या छोले-भटूरे खाते हैं। हालांकि ये खाने में स्वादिष्ट होते हैं, पर इनसे दिनभर भारीपन और सुस्ती महसूस हो सकती है।

फल

अगर आप नाश्ते में फल खाते हैं, तो दिनभर ताजगी और ऊर्जा का अहसास होता है। ये शरीर को एक्टिव रखते हैं और पाचन भी दुरुस्त रहता है।

खाली पेट च्युइंग गम न खाएं

क्या आप जानते हैं कि खाली पेट च्युइंग गम खाने से पेट में एसिडिटी हो सकती है? यह पाचन तंत्र को खराब करता है और पेट दर्द का कारण बन सकता है।

चाय या कॉफी

अगर आप सुबह खाली पेट चाय या कॉफी पीते हैं, तो इससे पेट में एसिडिटी और कब्ज की समस्या हो सकती है। कैफीन की ज्यादा मात्रा दिमाग को प्रभावित कर सकती है।

कच्ची सब्जियां

कई लोग खाली पेट कच्ची सब्जियां खाना पसंद करते हैं, लेकिन इसमें फाइबर ज्यादा होने के कारण यह पाचन तंत्र पर दबाव डाल सकता है, जिससे अपच या कब्ज हो सकती है।

चीनी से बनी चीजें

सुबह खाली पेट चीनी से बनी चीजों का सेवन करने से शुगर लेवल बढ़ सकता है, जिससे दिनभर थकान और सुस्ती महसूस हो सकती है।

खट्टे फल

खाली पेट खट्टे फल जैसे अंगूर या संतरे खाने से एसिडिटी हो सकती है। यह पेट में एसिड को बढ़ा सकता है, जिससे पेट दर्द और खट्टी डकार की समस्या हो सकती है।

सुबह के नाश्ते में प्रोटीन और हेल्दी फैट्स शामिल करें। इससे न केवल आपको दिनभर के लिए एनर्जी मिलेगी, बल्कि पाचन भी स्वस्थ रहेगा और जल्दी भूख भी नहीं लगेगी। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com