हड्डियां हमारे शरीर का बहुत जरूरी हिस्सा होती हैं। अगर हड्डियां कमजोर हो जाएं, तो चलने-फिरने और काम करने में परेशानी होने लगती है। उम्र बढ़ने के साथ और खराब खान-पान, लाइफस्टाइल के कारण हड्डियां कमजोर होने लगती है। आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अनयपु दीपक ने बताया शरीर में हड्डियों के कमजोर होने पर कुछ संकेत मिलते हैं, जिनके बारे में आज इस लेख में हम आपको बताएंगे।
हड्डियों में दर्द रहना
अगर अक्सर आपको बिना किसी चोट या काम के हड्डियों में दर्द महसूस होता है, तो यह हड्डियों में कमजोरी का संकेत हो सकता है। यह दर्द आम तौर से पीठ, जोड़ों और पैरों में होता है। इससे फ्रैक्चर का खतरा बढ़ सकता है।
बार-बार फ्रैक्चर होना
हल्की चोट लगने में भी हड्डियां टूट जाती है, तो यह बताता है कि वे बहुत कमजोर हो गई हैं। ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों के कमजोर होने की बीमारी) इसके कारण भी हड्डियां जल्दी टूट सकती हैं।
शरीर का छोटा होना
रीढ़ की हड्डी कमजोर होने से शरीर की लंबाई कम हो सकती है। उम्र बढ़ने के साथ कई लोगों की हाइट कम होने लगती है। इससे रीढ़ की हड्डी झुकने लगती है, जो आपके लिए खतरनाक हो सकता है।
हाथ-पैरों या जोड़ों में सूजन
सुबह उठने के बाद एक जगह पर बैठे रहने से अगर जोड़ों में अकरण महसूस होती है, तो यह हड्डियों के कमजोर होने के कारण हो सकते हैं। ऑस्टियोआर्थराइटिस और हड्डियों की कमजोरी के कारण यह प्रॉब्लम आम हो जाती है।
नाखूनों और दांतों की कमजोरी
हड्डियों की कमजोरी का असर न सिर्फ हड्डियों में होता है, बल्कि आपके नाखून और दांत भी कमजोर होने लगते हैं। अगर आपके नाखून जल्दी टूटते हैं और दांत में दर्द या सेंसिटिविटी होती है, तो यह शरीर में कैल्शियम की कमी को बताता है।
मसल्स में कमजोरी
हड्डियों की कमजोरी से न सिर्फ हड्डियां, बल्कि मसल्स पर भी इसका असर पड़ता है। इससे थोड़ा सा चलने पर भी थकान महसूस होने लगती है। इसमें सिर्फ खड़े होने पर भी आपको शरीर में कमजोरी महसूस हो सकती है।
जल्दी थकान और एनर्जी की कमी
हड्डियों की कमजोरी होने के कारण शरीर में कमजोरी और एनर्जी की कमी महसूस हो सकती है। विटामिन डी, कैल्शियम और पोषण की कमी के कारण भी हड्डियों में कमजोरी हो सकती है।
अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो तुरंत किसी डॉक्टर को दिखाएं और अपना ख्याल रखें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com.