क्या आपके मसूड़ों से खून आता है या उनमें सूजन हो जाती है? मुंह में घाव और दांतों में कमजोरी एक बीमारी के कारण हो सकते हैं। स्कर्वी (Scurvy) एक मसूड़ों की बीमारी है, जो विटामिन C की कमी से होने होती है। अगर समय रहते इसका इलाज न किया जाए, तो यह गंभीर हो सकती है। आइए डॉक्टर स्मृति सिंहा से जानते हैं इसके लक्षण और इलाज के बारे में।
स्कर्वी क्यों होता है?
स्कर्वी होने का मेन कारण विटामिन सी की कमी होता है। जब शरीर को पर्याप्त विटामिन नहीं मिलता है, तो कोलेजन बनने में दिक्कत होती है, इससे मसूड़े, स्किन और हड्डियों पर असर होता है।
मसूड़ों से खून आना और सूजन
स्कर्वी होने पर सबसे पहले मसूड़ों में कमजोरी होने लगती है। इसमें मसूड़े लाल, कमजोर और सूजन होने लगती है, जिससे ब्रश करने में भी मसूड़ों से खून आने लगता है।
दांतों की कमजोरी का कारण
स्कर्वी अगर गंभीर हो जाए, तो दांत कमजोर होकर हिलने लगते हैं और गिर भी सकते हैं। यह इस चीज का साइन है कि शरीर में विटामिन सी की कमी हो गई है।
मुंह में छाले और इंफेक्शन
स्कर्वी के कारण मुंह के अंदर वाइट या रेड छाले हो सकते हैं, जो खाना खाते टाइम दर्द करते हैं। साथ ही, मुंह में बैक्टीरिया भी बढ़ने लगता है, जिससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है।
शरीर में कमजोरी और थकान
स्कर्वी से सिर्फ मुंह ही नहीं, बल्कि इससे पूरे शरीर में असर होता है। इसमें इंसान को जल्दी थकान महसूस होने लगती है, शरीर कमजोर और हड्डियों में दर्द भी हो सकता है।
स्कर्वी से बचने के लिए क्या खाएं?
स्कर्वी को कम और ठीक करने के लिए विटामिन सी से भरपूर चीजें खाएं। फल जैसे संतरा, नींबू, आंवला, अमरूद, टमाटर और हरी सब्जियां इसको कम करने में मदद करते हैं।
स्कर्वी का इलाज
अगर आपको स्कर्वी के लक्षण बढ़ने लगे, तो मसूड़े बहुत ज्यादा कमजोर हो जाते हैं और गिरने लगते हैं। ऐसे में तुरंत डॉक्टर को दिखाएं और सही इलाज से इसे ठीक करवाएं।
मसूड़ों के कमजोर होने पर अपना चेकअप कराएं और खान-पान में बदलाव करें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com