रात में नींद न आने के कारण

By Shrishti Chaubey
30 Dec 2022, 16:49 IST

क्या आपको भी नींद नहीं आती? कई बार लाखों जतन करने के बाद भी रात में नींद नहीं आती है। वहीं, रात में चैन से सोने के लिए इसके पीछे मौजूद कारण को जानना भी जरूरी है।

नींद पूरी न होने के लक्षण

आंखों में दर्द

सिर भारी लगना

थकान

चिड़चिड़ापन

आलास

बॉडी क्लॉक का बिगड़ना

अगर आप रोज अलग-अलग समय पर सोते हैं तो ये आदत बॉडी के नेचुरल क्लॉक को बिगाड़ देती है। इस वजह से अनिद्रा की समस्या हो सकती है। इसलिए सोने और उठने का समय तय करें और फॉलो करें।

सोने से पहले व्यायाम

ठीक सोने से पहले एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए। रात में जिम में वर्कआउट करने से तेज रौशनी आंखों पर पड़ती है। वहीं, हार्ट रेट पर भी असर पड़ सकता है। इस वजह से नींद आने में परेशानी हो सकती है।

कैफीन का अधिक सेवन

कैफीन का सेवन अधिक करने से भी अनिद्रा की समस्या हो सकती है। इसलिए कैफीन युक्त फूड्स जैसे चाय, सॉफ्ट ड्रिंक्स, चॉकलेट और कॉफी का सेवन सोने से पहले न करें।

दवाओं से

कई बार रात में सोना मुश्किल हो जाता है। वहीं, एलेर्जी और दर्द की दवा जैसी कुछ दवाओं का सेवन करने से भी नींद न आने की समस्या हो सकती है। इसलिए ये समस्या लगातार बनी रहती है तो कारण का पता लगाए।

लेट नाइट स्नैक्स

कई बार रात में देर से खाना खाने पर भी नींद न आने की समस्या हो सकती है। इसलिए खाने और सोने के बीच कम से कम 2-3 घंटों का फर्क होना जरूरी है। वहीं, रात में हल्का भोजन करना चाहिए।

रात में नींद न आने के पीछे ये कारण हो सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com