लिवर शरीर के जरूरी अंगों में से एक है। अनहेल्दी लाइफस्टाइल और कई अन्य कारणों से लोगों को लिवर के खराब होने की समस्या होती है। आइए एक्सपर्ट से जानें -
एक्सपर्ट की राय
न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा जैन के अनुसार, 'खराब लाइफस्टाइल के कारण लिवर धीरे-धीरे खराब होने लगता है। इसे नजरअंदाज न करने और लिवर के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें।'
हेल्दी लिवर
यह लिवर की बेस्ट स्टेज है। इस स्टेज पर लिवर हेल्दी रहता है और इससे जुड़े कार्यों को बेहतर तरीके से करता है।
फैटी लिवर होना
खराब खानपान की आदतों, अधिक अल्कोहल का सेवन करने और खराब लाइफस्टाइल के कारण लोगों को फैटी लिवर का समस्या होती है। इसमें लिवर सेल्स के आस-पास फैट जमा होने लगता है।
लिवर में इंफ्लेमेशन की समस्या
लिवर सेल्स के आस-पास अधिक मात्रा में फैट के जमा होने और लंबे समय तक यह स्थिति बनी रहने पर लोगों को लिवर इंफ्लेमेशन की समस्या होती है, जिसके कारण सेल्स डैमेज होने लगते हैं।
फाइब्रोसिस की समस्या
क्रोनिक इंफ्लेमेशन की समस्या होने पर लोगों को फाइब्रोसिस की समस्या होती है। इसमें लिवर पर स्कार टिश्यूज बनने लगते हैं। जिसके कारण लिवर के कार्यों और लिवर के ब्लड फ्लो पर असर पड़ता है।
सिरोसिस की समस्या
फाइब्रोसिस की समस्या ठीक न होने पर लोगों को लिवर सिरोसिस की समस्या हो सकती है, जो लिवर की आखिरी स्टेज है, जिसके कारण लिवर फेलियर हो सकता है।
लिवर खराब होने के लक्षण
लिवर के खराब होने पर लोगों में त्वचा में खुजली होने, आंखों और त्वचा के पीली पड़ने, पेट फूलने की समस्या, क्रोनिक थकान होने, पैरों और एड़ियों पर सूजन आने जैसे लक्षण दिख सकते हैं।
लेख में बताई गई 5 स्टेज में लिवर खराब होने लगता है। इसे नजरअंदाज न करें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com