नींद में पेशाब लीक होना कुछ लोगों के लिए आम बात हो सकती है। लेकिन, अगर ऐसा बार-बार हो रहा है तो ये किसी अंदरूनी परेशानी का संकेत भी हो सकता है। इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
नींद में यूरिन लीक होना
बच्चों में बिस्तर गीला करना एक सामान्य विकास प्रक्रिया का हिस्सा होता है। लेकिन, अगर बड़े लोगों को भी ऐसा अनुभव हो रहा है तो यह मेडिकल जांच करवाने का समय हो सकता है।
ज्यादा पानी पीना
कभी-कभी ज्यादा पानी पीने या नींद में गहरी बेहोशी की वजह से भी पेशाब का लीक होना हो सकता है, पर अगर ये आदत बन जाए तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
मांसपेशियां ढीली होना
उम्र बढ़ने के साथ शरीर की मांसपेशियां ढीली हो सकती हैं। खासकर, मूत्राशय की। इससे नींद में पेशाब का नियंत्रण खोने जैसी समस्या सामने आ सकती है।
गंभीर समस्याएं
डायबिटीज, यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन या न्यूरोलॉजिकल समस्याओं के कारण भी रात में पेशाब लीक होने की समस्या हो सकती है। इसलिए, सही कारण जानना जरूरी है।
दवाइयों के साइड इफेक्ट
कुछ दवाइयों के साइड इफेक्ट के तौर पर भी नींद में पेशाब लीक होना हो सकता है। इसलिए, अगर आप कोई दवा ले रहे हैं तो डॉक्टर से इसकी चर्चा जरूर करें।
हार्मोनल बदलाव
महिलाओं में प्रेगनेंसी के बाद या मेनोपॉज के दौरान हार्मोनल बदलावों के चलते भी पेशाब लीक होने की संभावना बढ़ जाती है, जो कई बार नींद में भी महसूस नहीं होती।
मानसिक तनाव
मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन भी पेशाब नियंत्रण की क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं, जिससे नींद में अनजाने में पेशाब लीक हो सकता है।
अगर नींद में पेशाब लीक होने की समस्या बार-बार हो रही है, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com