इम्पेटिगो एक बैक्टीरियल स्किन इंफेक्शन है, जो ज्यादातर बच्चों में पाया जाता है, लेकिन यह बड़ों को भी हो सकता है। यह बीमारी खासकर उन जगहों पर होती है जहां स्किन कट जाती है या घाव होते हैं। अगर इसका सही समय पर इलाज न किया जाए, तो यह स्किन की प्रॉब्लम्स को और बढ़ा सकता है। आइए डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर एसके कश्यप जानें इसके लक्षण।
स्किन में घाव और उसका फैलाव
इम्पेटिगो का सबसे प्रमुख लक्षण त्वचा पर जलन वाले घाव होते हैं। ये घाव अक्सर चेहरे, खासकर नाक और मुंह के पास होते हैं। घाव के चारों ओर लाल होता है और ये बहुत जल्दी फैल सकता हैं।
पपड़ी बनना
इम्पेटिगो के घावों से हल्का-पीला रंग का पस बहता है, जो धीरे-धीरे सूखी पपड़ी बना लेता है। ये पपड़ी आमतौर पर गोल और गोल्डन रंग की होती हैं, जो स्किन से चिपक जाती हैं।
खुजली और जलन
इम्पेटिगो होने पर स्किन में बहुत खुजली और जलन हो सकती है। जिससे असहज और जलन हो सकती है और इसे सहन करना मुश्किल होता है।
दर्द और सूजन
घाव के आसपास हल्की सूजन और दर्द भी हो सकती है। अगर इंफेक्शन ज्यादा बढ़ जाए, तो सूजन और दर्द भी ज्यादा हो सकता है।
बुखार और कमजोरी
कई बार इम्पेटिगो से बुखार और शरीर में कमजोरी भी हो सकती है, यह शरीर में इंफेक्शन से लड़ने का एक नेचुरल संकेत है, लेकिन अगर बुखार ज्यादा हो तो डॉक्टर से जांच कराएं।
इंफेक्शन के कारण
इम्पेटिगो अक्सर स्किन के संपर्क में आने से फैल सकता है। यह गंदे हाथों, गंदे कपड़े, तौलिया या किसी इंसान से फैल सकता है। यह बीमारी गर्म और नॉर्मल टेंप्रेचर में ज्यादा फैलती है।
इम्पेटिगो का इलाज और दवा
इम्पेटिगो का इलाज एंटीबायोटिक क्रीम या गोलियों से किया जा सकता है। डॉक्टर की सलाह लें और उनके बताए निर्देशों का पालन करके जल्दी ठीक हो सकते है।
इम्पेटिगो से बचने के लिए साफ-सफाई का ध्यान रखें और इन्फेक्टेड लोगों से दूर रहना जरूरी है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com