गठिया से बचाव कैसे करें?

By Deepak Kumar
08 May 2025, 16:00 IST

गठिया (आर्थराइटिस) एक ऐसी बीमारी है जिसमें जोड़ों में दर्द और सूजन होने लगती है। यह उम्र बढ़ने के साथ हो सकती है, लेकिन आजकल यह कम उम्र में भी होने लगी है। इसलिए गठिया से बचने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना जरूरी है।

डॉक्टर की सलाह

आइए रूमेटोलॉजिस्ट और क्लिनिकल इम्यूनोलॉजिस्ट डॉ. श्रुति बजद से जानते हैं गठिया बीमारी से कैसे बचा जा सकता है।

नियमित एक्सरसाइज करें

रोजाना 15–30 मिनट की एक्सरसाइज शरीर को एक्टिव रखती है। यह जॉइंट्स में दर्द और सूजन को कम करने में मदद करती है। वॉकिंग, स्ट्रेचिंग या योगासन गठिया से बचाव में कारगर हैं।

ओमेगा-3 युक्त आहार लें

अंडा, मछली, अखरोट, अलसी और सोयाबीन जैसे फूड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। ये जॉइंट्स को मजबूत बनाते हैं और सूजन कम करते हैं। रोजाना डाइट में इन्हें जरूर शामिल करें।

मौसमी फलों का सेवन करें

फलों में पाए जाने वाले फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट शरीर को ताकत देते हैं। संतरा, सेब, पपीता जैसे फल गठिया से बचाते हैं और पाचन सुधारते हैं। दिन में एक बार फल जरूर खाएं।

पानी भरपूर पिएं

दिन में 2–3 लीटर पानी पीना जोड़ों की सूजन कम करने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। हाइड्रेटेड रहना गठिया से बचाव के लिए बेहद जरूरी है।

लहसुन का सेवन करें

लहसुन में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं। इसे डाइट में शामिल करें। यह गठिया की शुरुआत को रोक सकता है और इम्यूनिटी भी बढ़ाता है।

इन चीजों से करें परहेज

नॉनवेज फूड्स, शराब, बहुत अधिक नमक, चीनी और कैफीन का सेवन गठिया के लक्षण बढ़ा सकता है। इन चीजों से दूरी बनाएं और स्वस्थ आहार को प्राथमिकता दें।

जोड़ों में लगातार सूजन, दर्द या चलने में कठिनाई हो तो लापरवाही न करें। समय पर इलाज से गठिया को बढ़ने से रोका जा सकता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com