कैसे पता करें कि आप हैं लैक्टोज इंटॉलरेंस?

By Lakshita Negi
18 Feb 2025, 17:00 IST

क्या आपको दूध या डेयरी प्रोडक्ट्स खाने के बाद पेट में दर्द की दिक्कत होती है? अगर होती है, तो हो सकता है कि आप लैक्टोज इन्टॉलरेंस हैं। अगर आपको हमेशा दूध या पनीर खाने के बाद पेट की परेशानी महसूस होती हैं, तो आपको इसपर ध्यान देना चाहिए। आइए जानते हैं कि लैक्टोज इन्टॉलरेंस की पहचान कैसे करें।

दूध या डेयरी खाने के बाद पेट खराब

अगर दूध पीने के आधे से दो घंटे के अंदर आपके पेट में दर्द, मरोड़ या ऐंठन महसूस होता है, तो यह साइन है कि आप लैक्टोज इन्टॉलरेंस हैं। 

पेट में गैस और सूजन की दिक्कत

लैक्टोज को डाइजेस्ट करने में दिक्कत होने पर आंतों में गैस बन सकती है, जिससे पेट फूलना और भारीपन की दिक्कत हो सकती है। डेयरी प्रोडक्ट्स को खाने पर यह शिकायत लैक्टोज इन्टॉलरेंस हो सकता है।

डायरिया या लूज मोशन की दिक्कत

दूध या इससे बनी चीजों को खाने के कुछ घंटों के बाद डायरिया और दस्त की दिक्कत होती है, तो यह इस बात का साइन है कि आपका शरीर लैक्टोज को डाइजेस्ट नहीं कर पा रहा है।

मतली और उल्टी जैसा लगना

कुछ लोगों को लैक्टोज इंटॉलरेंस के कारण दूध और डेयरी की चीजें खाने के बाद उल्टी जैसा महसूस होता है। अगर आपके साथ ये दिक्कत होती है, तो आपको डेयरी प्रोडक्ट्स को खाने से बचना चाहिए।

लैक्टोज इंटॉलरेंस का टेस्ट कैसे करें?

अगर आपको लैक्टोज इंटॉलरेंस का टेस्ट करना है, तो एक दिन के लिए सभी डेयरी प्रोडक्ट्स को छोड़ दें और देखें कि आपकी तबियत में सुधार है या नहीं।

डॉक्टर से लैक्टोज इन्टॉलरेंस टेस्ट

पूरा कंफर्म होने के लिए डॉक्टर से लैक्टोज इंटॉलरेंस टेस्ट करवाएं। ब्लड टेस्ट, हाइड्रोजन ब्रेथ टेस्ट या स्टूल एसिडिटी टेस्ट से इसका पता लगाया जाता है।

लैक्टोज इन्टॉलरेंस का इलाज

अगर आपको लैक्टोज इंटॉलरेंस है, तो डेयरी प्रोडक्ट्स से बचें और लैक्टोज फ्री चीजों का इस्तेमाल करें। इससे आप हेल्दी रहेंगे।

लैक्टोज इंटॉलरेंस में डेयरी प्रोडक्ट्स के बजाए हेल्दी ऑप्शन्स जैसे सब्जियां और अन्य चीजों को डाइट में शामिल करके कैल्शियम की पूर्ति करें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com