High Blood Pressure की शुरुआत शरीर में कैसे होती है?

By Himadri Singh Hada
29 Apr 2025, 20:00 IST

हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) तब होता है, जब शरीर की धमनियों में खून का दबाव सामान्य से ज्यादा बढ़ जाता है। यह स्थिति दिल और अन्य अंगों पर दबाव डालती है, जिससे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

एक्सपर्ट की राय

बाबू ईश्वर शरण सिंह हॉस्पिटल के सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ आर के यादव के मुताबिक शरीर में ब्लड प्रेशर या रक्तचाप सामान्य से ज्यादा होना हाई ब्लड प्रेशर है।

हाई ब्लड प्रेशर

जब हृदय बहुत तेजी से ब्लड पंप करता है, तो नलिकाओं में ज्यादा दबाव पड़ता है। इस दबाव के कारण हाई ब्लड प्रेशर की समस्या शुरू होती है।

अनहेल्दी डाइट

हाई ब्लड प्रेशर का मुख्य कारण असंतुलित खानपान, खराब जीवनशैली और तनाव हो सकता है। इसके अलावा, मोटापा, शराब और तंबाकू का सेवन भी इस समस्या को बढ़ा सकता है।

हाई ब्लड प्रेशर के प्रकार

हाई ब्लड प्रेशर को दो श्रेणियों में बांटा गया है- प्राइमरी हाइपरटेंशन और सेकेंडरी हाइपरटेंशन।

प्राइमरी और सेकेंडरी हाइपरटेंशन

प्राइमरी हाइपरटेंशन आमतौर पर असंतुलित जीवनशैली के कारण होता है, जबकि सेकेंडरी हाइपरटेंशन किसी अन्य बीमारी के कारण हो सकता है।

गंभीर बीमारियां

हाई ब्लड प्रेशर का सबसे बड़ा खतरा दिल की बीमारियों, जैसे- हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर का कारण बन सकता है। इसलिए, इसका समय रहते इलाज करवाना बेहद जरूरी है।

हाई बीपी की जांच

हाई ब्लड प्रेशर की सही जांच एक बार नहीं, बल्कि नियमित रूप से करनी चाहिए, ताकि सही परिणाम मिल सके और स्वास्थ्य की स्थिति का सही आकलन किया जा सके।

अनहेल्दी लाइफस्टाइल

वजन बढ़ने, ठीक से नींद न लेने और ज्यादा नॉनवेज और फास्ट फूड खाने से हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए खानपान में सुधार जरूरी है।

हाई ब्लड प्रेशर से बचने के लिए रोजाना एक्सरसाइज और हेल्दी चीजों का सेवन जरूरी है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com