पेट में कीड़ों की समस्या दूषित भोजन, गंदे पानी और खराब स्वच्छता के कारण हो सकती है, जिससे पेट दर्द, भूख की कमी, कमजोरी और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
एक्सपर्ट की राय
इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमने मुंबई के जसलोक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के कंसल्टेंट गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट, डॉ. अजय झावेरी से बात की है।
पेट में कीड़े के कारण
कब्ज से पेट में कीड़े नहीं होते, बल्कि यह तब होते हैं जब उनके अंडे शरीर में दूषित भोजन, पानी, गंदे हाथों या मिट्टी के संपर्क से प्रवेश कर जाते हैं और आंतों में विकसित होते हैं।
गंदगी और खराब हाइजीन
गंदगी और खराब हाइजीन पेट में कीड़ों की मुख्य वजह होती है। इसलिए, भोजन से पहले और शौच के बाद हाथ धोना, साफ पानी पीना और स्वच्छता बनाए रखना बेहद जरूरी होता है।
पालतू जानवरों के संपर्क में रहना
पालतू जानवरों के संपर्क में रहने वाले लोग यदि सफाई का ध्यान नहीं रखते हैं, तो उनके शरीर में कीड़े आसानी से प्रवेश कर सकते हैं और धीरे-धीरे पेट और आंतों में परेशानी पैदा कर सकते हैं।
इम्यूनिटी कमजोर होना
कमजोर इम्यूनिटी और कुपोषण भी पेट में कीड़ों का कारण बन सकता है। इससे शरीर संक्रमण के प्रति संवेदनशील हो जाता है और आंतों में कीड़े तेजी से पनप सकते हैं।
पेट में कीड़े होने के लक्षण
पेट में कीड़े होने के लक्षणों में पेट दर्द, उल्टी, मल में छोटे सफेद या काले धागे जैसे कीड़े दिखना, भूख कम लगना, वजन न बढ़ना और लगातार थकावट महसूस होना शामिल हो सकता है।
गंदे पानी का सेवन
गंदे पानी का सेवन करने से पेट में परजीवी प्रवेश कर सकते हैं, जो धीरे-धीरे आंतों में बढ़ते हैं और पोषक तत्वों को अवशोषित कर शरीर को कमजोर बना सकते हैं।
डॉक्टर से सलाह लें
अगर पेट में कीड़ों की समस्या हो, तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें। सही जांच और दवाओं से इस समस्या को खत्म किया जा सकता है और स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है।
बच्चों के पेट में कीड़ों की समस्या
बच्चों में पेट में कीड़ों की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। बच्चे सफाई का ध्यान कम रखते हैं, गंदे हाथों से खाने की आदत होती है और कई बार मिट्टी या धूल में खेलते हैं।
पेट में कीड़ों से बचने के लिए स्वच्छता बनाए रखें, अधपका या गंदा भोजन न करें, साफ पानी पिएं, पालतू जानवरों की सफाई पर ध्यान दें और नियमित रूप से डॉक्टर की सलाह लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com