सुबह उठने के बाद भूख लगना एक सामान्य प्रक्रिया है। शरीर को नई एनर्जी चाहिए होती है, इसलिए पेट खाली महसूस होता है। लोकिन कई लोग हैं जिन्हें पेट भर खाना खाने के बाद भी भूख लगती है। आइए न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन पूजा सिंह से जानते हैं इस सवाल का जवाब।
हर कुछ घंटे में भूख लगना
ब्रेकफास्ट के 3-4 घंटे बाद भूख लगना भी नॉर्मल है। शरीर लगातार एनर्जी खर्च करता है, इसलिए फिर से फ्यूल की जरूरत होती है।
तुरंत भूख लगे तो सावधान
अगर खाना खाने के कुछ ही देर बाद भूख लगती है, तो ये पोषक तत्वों की कमी या किसी बीमारी का लक्षण हो सकता है।
प्रोटीन की कमी हो सकती है
डाइट में प्रोटीन की कमी से पेट जल्दी खाली लगता है। प्रोटीन आपको लंबे समय तक फुल फीलिंग देता है और भूख कंट्रोल करता है।
थायराइड की समस्या
थायराइड का लेवल बढ़ने से एनर्जी ज्यादा बर्न होती है। इससे थकान होती है और भूख बार-बार लगती है। डॉक्टर से जांच कराएं।
डायबिटीज का संकेत
डायबिटीज में ग्लूकोज सेल्स तक नहीं पहुंचता। एनर्जी नहीं मिलती और भूख बार-बार लगती है। ये डायबिटीज का शुरुआती लक्षण हो सकता है।
स्ट्रेस भी है कारण
तनाव बढ़ने से कार्टिसोल हॉर्मोन बनते हैं, जिससे लगातार खाने की क्रेविंग होती है। हाई फैट, मिठाई और स्नैक्स की इच्छा बढ़ती है।
नींद की कमी
अगर नींद पूरी नहीं होती, तो शरीर थका रहता है और भूख ज्यादा लगती है। अच्छी नींद भूख को बैलेंस करने में मदद करती है।
अगर बार-बार भूख लगने की समस्या बनी रहे, तो पोषण जांच और मेडिकल सलाह जरूरी है। सही इलाज से ही इस समस्या से राहत मिलती है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com