आंखों में इन्फेक्शन होने पर दिखते हैं ये संकेत

By Aditya Bharat
21 Apr 2025, 06:00 IST

गर्मी और मौसम बदलने पर आंखों में इंफेक्शन आम होता है। यह बैक्टीरिया या वायरस से फैलता है और एक आंख से शुरू होकर दूसरी में पहुंच जाता है। तो आइए डॉक्टर केपी सरदाना से जानते हैं आंखों में इंफेक्शन होने के 5 लक्षणों के बारे में।

लाल और सूजी आंखें

इंफेक्शन की शुरुआत में आंखें लाल हो जाती हैं और सूजन आ जाती है। दर्द भी हो सकता है। यह शुरुआती लक्षणों में से एक होता है, नजरअंदाज न करें।

खुजली और जलन की परेशानी

संक्रमित आंखों में लगातार खुजली और जलन हो सकती है। ऐसे में आंखों को रगड़ना नुकसानदायक है। आराम के लिए स्क्रीन टाइम घटाएं और धूल-मिट्टी से बचाव करें।

आंखों से पानी आना

इंफेक्शन में आंखों से लगातार पानी निकलता है। इसे साफ-सूती कपड़े से हल्के से पोंछें। गंदे हाथों से छूने से बचें, वरना इंफेक्शन और फैल सकता है।

पलकों पर पपड़ी जमना

सुबह उठते समय पलकों पर पपड़ी जम जाना आम लक्षण है। इसे जोर से रगड़ें नहीं। हल्के गुनगुने पानी से आंखों को धीरे-धीरे साफ करें और सूखा रखें।

धुंधली नजर की समस्या

इंफेक्शन की स्थिति में कभी-कभी नजर धुंधली होने लगती है। यह गंभीर संकेत है। ऐसी हालत में बिना देरी डॉक्टर से संपर्क करें और उनकी सलाह के अनुसार इलाज लें।

क्या करें, क्या न करें?

बिना डॉक्टर की सलाह के आंखों में कोई दवा न डालें। गंदे हाथों से आंख न छुएं। धूप, धूल और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से पूरी तरह बचना चाहिए।

राहत पाने के घरेलू उपाय

गुनगुने पानी से आंखें धोएं, सूखे कपड़े से पोंछें, स्क्रीन टाइम घटाएं। आंखों को बार-बार छूने से बचें और संक्रमण फैलने से रोकने के लिए स्वच्छता का ध्यान रखें।

हरी सब्जियां, विटामिन-C युक्त फल, कम नमक और स्वच्छ आदतें आंखों को स्वस्थ रखती हैं। स्क्रीन से दूरी बनाए रखें और आंखों की जांच समय-समय पर जरूर कराएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com