अगर आपके शरीर के किसी हिस्से में तेज झनझनाहट या जलन जैसा दर्द होता है, तो यह नर्व पेन हो सकता है, इससे कमजोरी, सुन्नपन और झटके महसूस हो सकते हैं। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं इसे कुछ उपाय से ठीक किया जा सकता है। आइए जानें नर्व पेन को तुरंत कम कैसे कर सकते हैं।
हल्की एक्सरसाइज से नर्व पेन कम करें
नर्व पेन के कम करने के लिए हल्की एक्सरसाइज करना फायदेमंद होता है। इसके लिए आप वॉक, स्ट्रेचिंग और योग कर सकते हैं, इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और दर्द कम होता है।
गर्म और ठंडी सिकाई का फायदा
गर्म पानी से सिकाई करने से शरीर की नसें रिलैक्स होती है और बर्फ से सिकाई करने से सूजन कम करने में मदद मिलती है। दिन में 15 मिनट गर्म या ठंडी सिकाई करने से नर्व पेन में आराम मिलता है।
डाइट से नसों को मजबूत बनाएं
डाइट में नट्स, सीड्स, सब्जियां और विटामिन B12 से भरपूर खाना शामिल करने से नसें स्ट्रांग होती हैं। हल्दी, अदरक और ओमेगा-3 रिच डाइट से नसों की सूजन कम करने में मदद मिलेगी।
मालिश से दर्द को तुरंत कम करें
हल्के हाथों से दर्द वाले हिस्सों पर कोकोनट ऑयल या जैतून के तेल से मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और नसों को आराम मिलता है। इससे दर्द और सूजन दोनों में आराम मिलता है।
हर्बल तरीकों से नर्व पेन में आराम
हल्दी का दूध, अश्वगंधा और कैमोमाइल टी पीने से नसों के दर्द में आराम मिलता है और जल्दी कम करने में मदद मिलती है। इनके नियमित सेवन से नर्व पेन धीरे-धीरे कम होता है।
स्ट्रेस से नसों में दर्द
स्ट्रेस से नर्व पेन बढ़ सकता है। ध्यान और लंबी सांस लेने से स्ट्रेस को कम किया जा सकता है। अच्छी नींद लेना भी बहुत जरूरी है, इससे शरीर रिपेयर होता है।
नर्व पेन को सही खान-पान और आदतों में बदलाव से कम किया जा सकता है। अगर आप भी इस दर्द से परेशान हैं, तो ये उपाय जरूर अपनाएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com