इन 5 Superfoods से पाएं हेल्दी आंखें

By Aditya Bharat
13 Feb 2025, 18:00 IST

आजकल ज्यादा समय तक कंप्यूटर पर काम करने से आंखों की रोशनी पर असर पड़ता है। इससे चश्मा लगने की समस्या भी आम हो गई है। ऐसे में आइए जानते हैं हेल्दी आंखों के लिए किन फूड्स का सेवन करना चाहिए।

चश्मे से बचने की चाहत

कई लोग चश्मा नहीं लगाना चाहते क्योंकि यह उनकी पर्सनेलिटी को प्रभावित कर सकता है। हालांकि, आंखों की देखभाल के कुछ आसान तरीके हैं, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

आंखों की रोशनी कम होने के कारण

खराब खानपान, नींद की कमी, तनाव और सिरदर्द जैसी समस्याएं भी आंखों की रोशनी कम कर सकती हैं। इन सभी कारणों से आंखों की मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं।

तनाव और आंखों पर असर

जब आप तनाव में होते हैं, तो आंखों की मांसपेशियों को आराम नहीं मिलता, जिससे धीरे-धीरे आंखों की रोशनी कमजोर होने लगती है।

आंवला: आंखों के लिए बेहतरीन

आंवला आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने के लिए सबसे अच्छा होता है। यह आपकी आंखों की सेहत को बनाए रखने में मदद करता है।

आंखों के लिए हरी सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियों में आयरन होता है, जो आंखों की सेहत के लिए लाभकारी है। नियमित रूप से इनका सेवन आंखों की रोशनी को बेहतर बना सकता है।

आंखों के लिए गाजर का जूस

गाजर का जूस आंखों के लिए बेहद फायदेमंद है। रोज एक गिलास गाजर का जूस पीने से आंखों की रोशनी बढ़ सकती है।

आंखों के लिए इलायची का सेवन

इलायची आंखों को ठंडक पहुंचाती है और रोशनी बढ़ाने में मदद करती है। इलायची और सौंफ को मिलाकर दूध में पिएं, यह आपकी आंखों के लिए अच्छा रहेगा।

इन आसान उपायों से आप अपनी आंखों की रोशनी को बेहतर बनाए रख सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com