फेस्टिव सीजन के दौरान मार्किट में मिलावटी चीजों का बोलबाला रहता है। मिलावटी चीजों को खाने से शरीर को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि मिलावटी चीजें खाने से किन अंगों पर असर होता है?
किन चीजों में होती है मिलावट?
फेस्टिव सीजन के आसपास मिलावट महज मिठाइयों तक सीमित नहीं रहती है। इसके अलावा, सब्जियों, तेलों, बेसन और दूध जैसी चीजों में भी मिलावट की समस्या होती है। आइए इससे होने वाले नुकसानों के बारे में जानते हैं-
पाचन से जुड़ी समस्याएं
मिलावटी चीजों का सेवन करने से पेट से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इससे इंटेस्टाइन को नुकसान हो सकता है। साथ ही, पेट की सूजन बढ़ जाती है।
ब्लड प्रेशर की समस्या
मिलावटी चीजों का सेवन करने से इंसान को ब्लड प्रेशर की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इससे अचानक ही व्यक्ति का ब्लड प्रेशर कम या ज्यादा हो सकता है।
हार्ट से जुड़ी समस्याएं
मिलावटी खाना खाने की वजह से जहरीले खाद्य पदार्थ हार्ट हेल्थ तक पहुंच जाते हैं। इससे दिल के काम करने की क्षमता पर बुराा असर पड़ सकता है।
किडनी की समस्याएं
मिलावटी खाने में मौजूद केमिकल और अन्य जहरीले पदार्थ ब्लड के साथ शरीर में घुस जाते हैं। किडनी इन पदार्थों को फिल्टर करने के बाद शरीर से बाहर निकालने का काम करती है। इससे किडनी को भी नुकसान हो सकता है।
घर पर ही बनाएं पकवान
अगर आप मिलावटी चीजों को नहीं खाना चाहते हैं, तो घर पर ही पकवान बना सकते हैं। इसके साथ ही, बिना मावा के मिठाई खाना, तली-भुनी चीजों से दूरी बनाना सेहत के लिए अच्छा होता है।
मिलावटी चीजों को खाने से सेहत को ये समस्याएं हो सकती हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com