किडनी स्टोन के ऑपरेशन के बाद शरीर को सही पोषण देना बहुत जरूरी है। सही आहार से किडनी स्टोन बनने का खतरा कम होता है और आपकी रिकवरी भी तेज होती है। आइए डायटीशियन कामिनी सिन्हा से जानते हैं पथरी के ऑपरेशन के बाद क्या खाना चाहिए।
पानी
किडनी स्टोन ऑपरेशन के बाद पर्याप्त पानी पीना बहुत जरूरी है। पानी पीने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और किडनी पर दबाव नहीं पड़ता।
फाइबर युक्त आहार
फाइबर से भरपूर आहार जैसे साबुत मूंग, दाल, अलसी, और गाजर को अपनी डाइट में शामिल करें। यह किडनी स्टोन बनने की प्रक्रिया को रोक सकता है।
खट्टे फल खाएं
नींबू, संतरा, और अंगूर जैसे खट्टे फल विटामिन सी से भरपूर होते हैं। ये किडनी स्टोन बनने की प्रक्रिया को रोक सकते हैं।
पोटैशियम का सेवन करें
पोटैशियम से भरपूर आहार जैसे नारियल पानी का सेवन करें। यह किडनी स्टोन बनने से रोकने में मदद कर सकता है।
फायटेट वाली चीजें
अनाज और फलियां फायटेट से भरपूर होती हैं, जो किडनी स्टोन बनने की रफ्तार को धीमा कर सकती हैं। ये चीजें सेहत के लिए भी फायदेमंद होती हैं।
लो ऑक्सलेट डाइट
ऑपरेशन के बाद हाई ऑक्सलेट वालीखाने की चीजों से बचें। लो ऑक्सलेट फूड्स का सेवन करें ताकि किडनी स्टोन का जोखिम कम हो।
कुछ चीजों से बचें
ऑपरेशन के बाद टमाटर, ज्यादा नमक और दूध से बचें। इन चीजों से किडनी पर दबाव बढ़ सकता है।
किडनी स्टोन ऑपरेशन के बाद सही आहार और पानी की सही मात्रा से आपकी सेहत में सुधार हो सकता है। यह रिकवरी को तेज करता है और भविष्य में समस्या से भी बचाता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com