पायरिया एक गंभीर दांत और मसूड़ों से जुड़ी बीमारी है, जिसमें सूजन, खून आना और बदबू जैसी समस्याएं होती हैं। यह मुंह में मौजूद बैक्टीरिया और विटामिन की कमी के कारण होता है। तो आइए जानते हैं किस विटामिन्स की कमी से पायरिया होता है।
विटामिन की भूमिका
शरीर में कुछ जरूरी विटामिन्स की कमी से पायरिया का खतरा बढ़ जाता है। विटामिन्स इम्यून सिस्टम को मजबूत रखते हैं और मसूड़ों को हेल्दी बनाए रखते हैं।
विटामिन B12 की कमी
विटामिन B12 की कमी से मसूड़े कमजोर हो जाते हैं और पायरिया की शुरुआत हो सकती है। इससे इम्यून सिस्टम भी कमजोर पड़ता है, जिससे इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
विटामिन C की कमी
विटामिन C की कमी मसूड़ों में सूजन और खून आने की समस्या पैदा करती है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट की तरह काम करता है और दांतों को बैक्टीरिया से बचाने में मदद करता है।
विटामिन D की कमी
विटामिन D हड्डियों और दांतों के लिए जरूरी है। इसकी कमी से मसूड़े कमजोर होते हैं और पायरिया का खतरा बढ़ता है। थोड़ी देर धूप लेना जरूरी है।
क्या खाएं?
डाइट में दूध, दही, मछली, अंडा, नींबू, संतरा जैसे विटामिन युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करें। ये आपकी दांतों की सेहत को बनाए रखने में मदद करेंगे।
कैसे होता है पायरिया?
मुंह की साफ-सफाई न करना, बैक्टीरिया का जमाव और पोषण की कमी पायरिया की वजह बनते हैं। यह इन्फेक्शन धीरे-धीरे मसूड़ों को कमजोर करता है और दांतों को सड़ा सकता है।
ओरल हाइजीन टिप्स
दिन में दो बार ब्रश करें, माउथवॉश का इस्तेमाल करें और फ्लॉसिंग को ना भूलें। प्लाक को हटाना और मसूड़ों की मालिश जरूरी है ताकि पायरिया से बचा जा सके।
अगर मसूड़ों से खून आता है या दर्द महसूस होता है, तो डॉक्टर से जांच जरूर कराएं। समय पर इलाज न मिलने पर पायरिया गंभीर रूप ले सकता है। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com