जीभ से लोगों को स्वाद का पता चलता है, साथ ही इसके रंग से लोगों के स्वास्थ्य का भी पता चलता है। जीभ के रंग में बदलाव होना बीमारियों का संकेत हो सकता है। आइए लेख में जानें -
जीभ का लाल होना
शरीर में विटामिन-बी12 की कमी होने पर लोगों को जीभ का रंग लाल होने और जीभ पर घाव होने की समस्या हो सकती है।
जीभ पीली होना
शरीर में पानी की कमी और बुखार होने के कारण लोगों को जीभ का रंग पीला होने की समस्या हो सकती है। इसे नजरअंदाज न करें।
जीभ पर सफेद परत होना
मुंह की साफ-सफाई न होने, ओरल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं होने और बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण लोगों को जीभ का रंग सफेद होने की समस्या हो सकती है।
जीभ का गहरा पीला होना
शरीर में खून की कमी होने और स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य समस्याओं के कारण लोगों को जीभ का रंग गहरा पीला पड़ सकता है।
जीभ का रंग नीला पड़ना
सांस और लंग्स से जुड़ी समस्या होने पर लोगों को जीभ का रंग नीला पड़ने की समस्या हो सकती है। इसे नजरअंदाज न करें।
जीभ काली पड़ना
मुंह में इंफेक्शन होने और शरीर में विटामिन्स की कमी के कारण लोगों को जीभ का रंग काला पड़ने की समस्या हो सकती है। इसे नजरअंदाज न करें।
सावधानियां
जीभ से जुड़ी समस्या होने या इसके रंग में बदलाव होने पर नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
जीभ के रंग के बदलाव लेख में बताई गई समस्याओं का संकेत हो सकते हैं। इनको नजरअंदाज न करें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com