चीन का नया HMPV वायरस भारत के लिए कितना खतरनाक है? जानें

By Aditya Bharat
10 Jan 2025, 15:30 IST

चीन में इन दिनों ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) तेजी से फैल रहा है। यह वायरस भारत में भी फैलने का खतरा बन सकता है। आइए आज की स्टोरी में जानते हैम क्या है HMPV वायरस और यह भारत के लिए कितना खतरनाक है।

क्या है HMPV?

HMPV एक श्वास प्रणाली को प्रभावित करने वाला वायरस है। इसके लक्षण बुखार, सर्दी, जुकाम और सिरदर्द जैसे होते हैं।

बच्चों के लिए खतरा

यह वायरस छोटे बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर कर देता है, जिससे उन्हें HMPV का इंफेक्शन होने का खतरा ज्यादा होता है।

बुजुर्गों को ज्यादा खतरा है

65 साल से ऊपर के बुजुर्गों को HMPV इंफेक्शन से गंभीर समस्याएं हो सकती हैं, जैसे निमोनिया और सांस की दिक्कतें।

फेफड़ों के मरीजों के लिए खतरनाक

जिन्हें पहले से फेफड़ों से संबंधित बीमारी हो, जैसे अस्थमा या COPD, उनके लिए HMPV का इंफेक्शन और भी खतरनाक हो सकता है।

कैंसर के मरीजों पर असर

कीमोथेरेपी से कमजोर इम्यूनिटी वाले कैंसर के मरीजों को भी HMPV इंफेक्शन का ज्यादा अधिक होता है।

स्वास्थ्यकर्मियों के लिए भी खतरा

अस्पतालों में काम करने वाले डॉक्टर और नर्सों को भी HMPV का इंफेक्शन हो सकता है, क्योंकि वे संक्रमित मरीजों से संपर्क में रहते हैं।

HMPV से बचने के उपाय

साबुन से हाथ धोएं, मास्क पहनें, खांसते या छींकते समय मुंह को ढकें और हेल्दी आहार अपनाएं।

चीन में तेजी से फैल रहे इस वायरस का भारत में भी असर हो सकता है। सरकार और स्वास्थ्य विभाग इस वायरस से बचाव के लिए सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं।