क्या थायराइड पूरी तरह से ठीक हो सकता है? जानें

By Aditya Bharat
20 Dec 2024, 06:00 IST

थायराइड एक महत्वपूर्ण ग्रंथि है जो शरीर में थायराइड हार्मोन का उत्पादन करती है। यह हार्मोन शरीर के कई जरूरी कामों को कंट्रोल करता है और यह गर्दन के पास मौजूद होता है। थायराइड की समस्या से कई लोघ जूझ रहे हैं और इस बीमारी से छुटकारा भी पाना चाहते होंगे, लेकिन क्या यह बीमारी हमेशा के लिए ठीक हो सकती है? डॉ. अनुराग प्रसाद से जानेंगे इस सवाल का जवाब।

थायराइड की समस्याएं

थायराइड ग्रंथि के ठीक से काम न करने पर कई प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं। प्रमुख समस्याएं हैं हाइपरथायरायडिज्म और हाइपोथायरायडिज्म। दोनों ही स्थितियां शरीर पर बुरा असर डाल सकती हैं।

हाइपरथायरायडिज्म

जब थायराइड ग्रंथि ज्यादा हार्मोन बनाती है, तो इसे हाइपरथायरायडिज्म कहा जाता है। इससे शरीर के अलग-अलग अंगों पर दबाव पड़ता है।

हाइपोथायरायडिज्म

हाइपोथायरायडिज्म तब होता है जब थायराइड ग्रंथि कम हार्मोन बनाती है। इससे शरीर में कमजोरी और कई अन्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

क्या थायराइड ठीक हो सकता है?

डॉक्टरों का कहना है कि सही इलाज और लाइफस्टाइल से थायराइड ग्रंथि को बेहतर तरीके से काम कराया जा सकता है, लेकिन यह पूरी तरह से ठीक नहीं होता। इलाज के साथ नियमित चेकअप जरूरी है।

लाइफस्टाइल और डाइट सही रखें

थायराइड से बचने और इसे कंट्रोल करने के लिए एक सही डाइट और लाइफस्टाइल बहुत जरूरी है। इसके साथ ही, शरीर का वजन भी कंट्रोल रखना चाहिए।

थायराइड के लक्षण

हाइपरथायरायडिज्म और हाइपोथायरायडिज्म दोनों के लक्षण अलग-अलग होते हैं। हाइपरथायरायडिज्म में घबराहट और वजन घटने जैसी समस्याएं होती हैं, जबकि हाइपोथायरायडिज्म में थकावट और वजन बढ़ने की समस्या होती है।

थायराइड के जोखिम के कारण

अगर परिवार में पहले से किसी को थायराइड है, या फिर उम्र 60 वर्ष से ऊपर हो, तो थायराइड का जोखिम बढ़ जाता है। इसके अलावा, कुछ बीमारियों और दवाइयों का भी असर हो सकता है।

थायराइड की समस्याओं को समय पर पहचानने के लिए नियमित जांच जरूरी है। अगर किसी को कोई समस्या महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com