मलेरिया का मच्छर किस समय काटता है? डॉक्टर ने बताया

By Deepak Kumar
21 Apr 2025, 12:35 IST

मलेरिया एक जानलेवा बीमारी है जो मच्छरों के काटने से फैलती है। लेकिन क्या आपको पता है कि मलेरिया का मच्छर किस समय काटता है? आइए बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजिशियन डॉ. समीर से इस बारे में जानते हैं।

डॉक्टर के मुताबिक

डॉक्टर समीर कहते हैं कि, ‘मलेरिया के मच्छर किसी भी समय काट सकते हैं, लेकिन ये मच्छर सूर्यास्त के बाद ज्यादा एक्टिव हो जाते हैं। ये आमतौर पर रात में और सूरज निकलने से पहले काटते हैं। इसलिए इस समय विशेष सावधानी जरूरी है।’

किस मच्छर से फैलता है मलेरिया?

डॉक्टर के मुताबिक, मलेरिया ‘मादा एनोफिलीज मच्छर’ (Female Anopheles Mosquito) के काटने से फैलता है। ये मच्छर गंदे पानी में पनपते हैं।

कैसे फैलता है मलेरिया?

आपको बता दें कि मादा एनोफिलीज मच्छर, जो संक्रमित होती है, जब खून चूसती है तब मलेरिया के परजीवी (Plasmodium) को शरीर में पहुंचा देती है।

मलेरिया के शुरुआती लक्षण

तेज बुखार, ठंड लगना, सिर दर्द, और उल्टी इसके शुरुआती लक्षण हैं। थकान और कमजोरी महसूस होना भी आम है। इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें।

समय पर इलाज जरूरी

मलेरिया के लक्षण दिखते ही डॉक्टर से संपर्क करें। सही समय पर इलाज न होने पर जान का खतरा हो सकता है।

ठीक होने में कितना समय लगता है?

मलेरिया के बाद शरीर को पूरी तरह से ठीक होने में 3 से 6 महीने तक लग सकते हैं। इस दौरान भरपूर आराम, पोषण और निगरानी जरूरी होती है।

बचाव के उपाय

घर के आसपास पानी जमा न होने दें। मच्छरों से बचाव के लिए पूरे कपड़े पहनें और सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।

बारिश और मानसून के बाद मलेरिया का खतरा तेजी से बढ़ जाता है। इसलिए सतर्क और सुरक्षित रहें। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com