भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में कई बार लोग डिप्रेशन की तरफ बढ़ने लगते हैं और लोगों को इसका पता भी नहीं चलता है। ऐसे में आइए एक्सपर्ट से जानें इसके लक्षणों के बारे में -
एक्सपर्ट की राय
न्यूट्रिशनिस्ट अंजली मुखर्जी के अनुसार, 'डिप्रेशन की समस्या होने पर लोगों को कुछ लक्षण दिखाई देते हैं। इससे बचने के लिए लोग डाइट में विटामिन्स और अमीनो एसिड को डाइट में शामिल करें। इससे थकान और कमजोरी को दूर करने में मदद मिलती है, साथ ही डॉक्टर से सलाह जरूर लें।'
काम करने में मन न लगना
डिप्रेशन की ओर बढ़ रहे लोगों का मन किसी काम में नहीं लगता है और कोई काम करने की इच्छा नहीं होती है। यह डिप्रेशन के लक्षणों में से एक है।
खुद का ध्यान न रखना
कई बार लोग खुद पर ध्यान देना और खुद की केयर करना बंद कर देते हैं। ये लक्षण डिप्रेशन की ओर बढ़ रहे लोगों में दिखाई देते हैं।
बाहर जाने का मन न करना
कई लोगों में बाहर जाने का मन न करना, किसी से न मिलने और लोगों से बात न करने का मन करना डिप्रेशन के लक्षण हो सकते हैं।
अपने लिए अच्छा न सोचना
कई बार लोग खुद के और लाइफ के बारे में बुरा सोचने लगते हैं और अकेले रहना पसंद करते हैं। ये लक्षण डिप्रेशन की ओर बढ़ रहे लोगों में दिखाई देते हैं।
अपने लिए अच्छा न सोचना
कई बार लोग खुद के और लाइफ के बारे में बुरा सोचने लगते हैं और अकेले रहना पसंद करते हैं। ये लक्षण डिप्रेशन की ओर बढ़ रहे लोगों में दिखाई देते हैं।
नींद ना आना
डिप्रेशन की समस्या होने पर लोगों को नींद न आने की समस्या या नींद का पैटर्न खराब होने की समस्या हो सकती है। इसे नजरअंदाज न करें।
डिप्रेशन की समस्या होने पर लेख में बताए गए लक्षण दिखाई देते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com