ज्यादा लेते हैं स्ट्रेस? होंगी ये 5 बीमारियां

By Harsha Singh
25 Oct 2024, 06:00 IST

ज्यादा स्ट्रेस लेने की वजह से इंसान को कई तरह की छोटी-बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आइए स्ट्रेस के कारण होने वाली इन समस्याओं के बारे में जानते हैं-

एक्सपर्ट की राय

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट व डाइट और न्यूट्रिशन कंसल्टेंट डॉ ईशा नेगी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने स्ट्रेस की वजह से होने वाली समस्याओं के बारे में बात की है।

माइग्रेन की समस्या हो सकती है

अगर आप ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं, तो इसका असर आपके दिमाग पर होता है। ऐसे में आपको माइग्रेन की समस्या हो सकती है। कई बार यह सिर दर्द असहनीय भी हो जाता है।

गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं हो सकती हैं

ज्यादा स्ट्रेस लेने की वजह से लोग स्ट्रेस ईटिंग करने लगते हैं। इससे आपकी गट हेल्थ को नुकसान होता है। ऐसे में आपको गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं हो सकती हैं। इससे पाचन-तंत्र पर बुरा असर होता है।

सर्वाइकल का दर्द हो सकता है

स्ट्रेस की वजह से कई लोगों को सर्वाइकल दर्द भी हो सकता है। इस स्थिति में ब्रेन और बॉडी दोनों पर प्रेशर पड़ता है। ऐसे में आपकी रीढ़ की हड्डी और कंधे से जुड़ी समस्या भी हो सकती है।

हाई ब्लड प्रेशर की समस्या

अगर आप ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं, तो गुस्सा और चिड़चिड़ापन आम बात होती है। ऐसे में आपको बेचैनी की समस्या हो सकती है। ज्यादा स्ट्रेस लेने से ब्लड प्रेशर पर भी बुरा असर होता है।

सीने में दर्द की समस्या

स्ट्रेस के कारण आपको एंग्जायटी और पैनिक अटैक की समस्या भी हो सकती है।इस स्थिति में आपको सीने में दर्द भी महसूस हो सकता है।

ज्यादा स्ट्रेस लेने की वजह से कई समस्याएं हो सकती हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com