हम सबके साथ ऐसा होता है, चेहरा तो पहचानते हैं, लेकिन नाम जुबान पर नहीं आता। आखिर ऐसा क्यों होता है? आइए PubMed की रिपोर्ट से जानें इसका कारण।
दिमाग का नेचुरल सिस्टम
हमारा दिमाग रोज हजारों जानकारी स्टोर करता है। जब हम किसी को पहचानते हैं, चेहरा और नाम अलग-अलग हिस्सों में सेव होते हैं, लेकिन कई बार हम नाम भूल जाते हैं।
कई बार नाम हमारी याद में होता है लेकिन जुबान तक नहीं पहुंच पाता। इसे साइकोलॉजी में 'टिप ऑफ द टंग' कहा जाता है।
ध्यान की कमी एक कारण
अगर आप उस वक्त ध्यान नहीं दे रहे थे जब नाम बताया गया था, तो दिमाग ने उसे सही से सेव नहीं किया होगा। ऐसे में नाम याद रखना मुश्किल हो जाता है।
तनाव और थकान का असर
जब आप तनाव में होते हैं या थके हुए होते हैं, तो दिमाग की प्रोसेसिंग स्लो हो जाती है। इससे नाम याद करना कठिन हो जाता है।
उम्र का प्रभाव भी होता है
उम्र बढ़ने पर मेमोरी से जुड़ी प्रोसेसिंग धीमी होने लगती है। खासकर नाम जैसे जानकारी याद रखने में दिक्कत होती है।
कई नामों की उलझन
अगर आपके आसपास कई लोग एक जैसे नामों वाले हैं, तो दिमाग में कन्फ्यूजन पैदा हो सकता है और सही नाम तुरंत याद नहीं आता।
याद कैसे बढ़ाएं?
नाम याद रखने के लिए उसे किसी चीज से जोड़े, जैसे किसी खास आदत, कपड़ों का रंग या कोई मजेदार पहचान।
कभी-कभी नाम भूलना आम बात है। ये किसी बड़ी बीमारी का संकेत नहीं होता, जब तक कि भूलने की आदत रोजमर्रा के कामों को न रोक रही हो। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com