ठंड के मौसम में जोड़ों में दर्द की समस्या काफी बढ़ जाती है। क्या आप इसके पीछे के कारण जानते हैं? अगर नहीं, तो पढ़े हमारा यह लेख-
इस स्टोरी में डॉक्टर गुरिंदर बेदी [Principal Director Orthopaedics], फोर्टिस हॉस्पिटल, वसंत कुंज, दिल्ली से विस्तार से जानें ठंड में जोड़ों में ज्यादा दर्द क्यों होता है? साथ ही, जानें इसे ठीक करने के कुछ उपाय भी-
द्रव्य गाढ़ा होना
ठंड में हवा में प्रेशर कम होता है, जिसके कारण आपके जोड़ों में मौजूद द्रव्य गाढ़ा हो सकता है। यह दर्द का कारण बनता है।
कार्टिलेज सख्त होना
कई बार ठंड में जोड़ों में ज्यादा दर्द होने का एर प्रमुख कारण ज्वॉइंट के बीच मौजूद कार्टिलेज का सख्त होना भी होता है।
ब्लड वेसल्स में सिकुड़न
ठंड के दिनों में ब्लड वेसल्स में सिकुड़न पैदा होने लगती है, जिससे रक्त का संचार बाधित होता है। ठंड में जोड़ों में दर्द ज्यादा होने का एक कारण यह भी हो सकता है।
गठिया
गठिया के रोगियों की समस्या भी ठंड के दिनों में बढ़ जाती है। ऐसे में दर्द ज्यादा होता है। ऐसे में बुजुर्गों को ज्यादा दिक्कत होती है।
एक्सरसाइज करें
ठंड में अगर आपको भी जोड़ों की अधिक दिक्कत का सामना करना पड़ता है, तो आप एक्सरसाइज और योग की मदद ले सकते हैं। एक्टिव रहने से काफी राहत मिलती है।
मालिश करें
जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए हल्के गुनगुने तेल से प्रभावित जगह की मालिश करें। आप सरसों के तेल में लहसुन पकाकर मालिश कर सकते हैं।
लेख में आपने जाना ठंड में जोड़ों में दर्द बढ़ने का कारण और उपाय। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com