शरीर के लिए जिंक जरूरी क्यों है?

By Priyanka Sharma
20 Nov 2024, 18:00 IST

कई लोग शरीर में जिंक की कमी से परेशान रहते हैं। इसके कारण लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं होती हैं। ऐसे में आइए एक्सपर्ट से जानें शरीर में जिंक क्यों जरूरी है?

एक्सपर्ट की राय

न्यूट्रिशनिस्ट अंजली मुखर्जी के अनुसार, 'शरीर में जिंक की कमी होने पर लोग जल्दी बीमार पड़ते हैं और बार-बार जुकाम-खांसी की समस्या होती है।'

जिंक क्यों जरूरी है?

जिंक इम्यून सिस्टम इक्विलाइजर की तरह काम करता है, जिससे इम्यूनिटी को बैलेंस करने में मदद मिलती है। इससे बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है। इसकी कमी को दूर करने के लिए डाइट में जिंक से युक्त हेल्दी फूड्स को शामिल किया जा सकता है।

शरीर के विकास में सहायक

जिंक शरीर के विकास के लिए जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। इससे शरीर के विकास और शरीर को ताकत देने में मदद मिलती है।

मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद

जिंक से दिमाग के विकास में मदद मिलती है, साथ ही इससे मूड को बेहतर करने और याददाश्त को तेज करने में मदद मिलती है।

घाव भरे

जिंक शरीर में नए टिश्यू बनाता है। जिससे स्किन के घाव को जल्दी भरने और स्किन डैमेज को ठीक करने में मदद करता है।

जिंक की कमी के लक्षण

शरीर में जिंक की कमी होने पर लोगों को बाल झड़ने, स्किन से जुड़ी समस्याएं, भूख की कमी, ज्यादा थकान होना और इम्यूनिटी के कमजोर होने की समस्या जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।

जिंक के लिए फूड्स

शरीर में जिंक की कमी को दूर करने के लिए सूरजमुखी और कद्दू के बीज खाएं। इसके अलावा, डॉक्टर की सलाह के अनुसार जिंक के सप्लीमेंट्स को भी डाइट में शामिल किया जा सकता है।

शरीर के लिए जिंक लेख में बताए गए कारणों से जरूरी है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com