कई लोगों को सुबह-सुबह अपने चेहरे पर सूजन महसूस होती है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। इस लेख में एमडी फिजिशियन डॉ सीमा यादव (केयर इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज, लखनऊ) से विस्तार से जानें सुबह चेहरे में सूजन क्यों आती है?
नींद की कमी
कम नींद लेना भी सुबह-सुबह चेहरे पर सूजन आने की वजह बन सकता है। साथ ही, गलत पोजीशन पर सोना भी इसकी वजह होता है।
गलत तकिया लगाना
गलत तरीके से तकिया लगाना भी सुबह चेहरे में सूजन आने का कारण हो सकता है। इससे रक्त संचार प्रभावित होता है।
एल्कोहल लेना
एल्कोहल का सेवन करने वाले लोगों के चेहरे पर भी सुबह सूजन आ सकती है। इससे शरीर के अन्य अंगों में भी सूजन आ सकती है।
ज्यादा चीनी खाना
ज्यादा चीनी खाने से फ्लूड रिटेंशन की दिक्कत का सामना करना पड़ता है। जिसकी वजह से चेहरे में सूजन और लालिमा आ सकती है।
पानी की कमी
शरीर में पानी की कमी होने पर अक्सर चेहरे पर सूजन की दिक्कत हो जाती है। इससे बॉडी में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी होने लगती है।
सुबह चेहरे में सूजन आने के ये सभी कारण हो सकते हैं। लेकिन, अधिक दिक्कत होने पर डॉक्टर से मिलें। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com