शरीर में सूजन क्यों आती है?

By Priyanka Sharma
31 Oct 2024, 15:00 IST

कई लोग बार-बार शरीर में सूजन आने की समस्या से परेशान रहते हैं। आइए एक्सपर्ट से जानें ऐसा क्यों होता है?

एक्सपर्ट की राय

बालाजी सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल, गाजियाबाद की चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर मोहित अग्रवाल के अनुसार, कई लोगों को शरीर में सूजन आने की समस्या होती है। ऐसा शरीर में पोटैशियम की कमी या अधिक नमक के सेवन के कारण हो सकता है। इस समस्या को नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

मोटापे के कारण

मोटापा यानी बॉडी मास इंडेक्स के कारण थोड़े समय बाद लोगों को शरीर में सूजन आने की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में वजन को कंट्रोल करने की कोशिश करें।

किडनी की समस्या के कारण

कई बार किडनी खराब होने या इससे संबंधित परेशानियों के कारण भी लोगों को शरीर में सूजन आने की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, शरीर में सूजन आने का कारण हार्मोन्स में बदलाव, प्रेग्नेंसी, इंफेक्शन, वॉटर रिटेंशन या पीरियड्स भी हो सकते हैं।

अल्कोहल का अधिक सेवन के कारण

अल्कोहल का अधिक सेवन करने का असर लिवर पर पड़ता है। जिसके कारण लिवर की समस्या होने पर लोगों के शरीर में सूजन आने की समस्या होने लगती है। ऐसे में इसके सेवन से बचना चाहिए।

ऑटोइम्यून विकार के कारण

ऑटोइम्यून बीमारियों के कारण शरीर के और इम्यूनिटी के कमजोर होने की समस्या होती है। इसके कारण शरीर में सूजन आने की समस्या होती है।

फूड के कारण

कई बार फूड्स के कारण भी लोगों को शरीर में सूजन आने लगती है। ऐसे में चीनी, खट्टी चीजें, रिफाइंड, अल्कोहल, ट्रांस फैट और कार्बोहाइड्रेट जैसी फूड्स के अधिक सेवन से बचें।

स्ट्रेस के कारण

अधिक स्ट्रेस में रहने पर लोगों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। इसके कारण शरीर में सूजन भी आ सकती है। इसके अलावा, शरीर में सूजन आने की समस्या एक्सरसाइज न करने और शरीर को एक्टिव न रखने के कारण भी हो सकती है।

शरीर की सूजन को कम करने के लिए लेख में बताए गए उपायों को अपनाया जा सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com