सीढ़ियां चढ़ते हुए घुटनों में दर्द क्यों होता है?

By Harsha Singh
11 Nov 2024, 16:30 IST

कई लोगों को सीढ़ियां चढ़ते हुए घुटनों में दर्द होने की समस्या होती है। लोग इस समस्या को आम समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन आपको घुटनों में दर्द की इस समस्या को नजरअंदाज करने से बचना चाहिए।

एक्सपर्ट से जानें

सीढ़ियां चढ़ते हुए घुटनों में दर्द की समस्या होना आम बात है। ऐसे में आइए डॉ. दुआ स्पेशलिटी क्लिनिक के डॉ. अपूर्व दुआ से जानते हैं कि घुटनों में होने वाला यह दर्द आखिर क्यों होता है?

लिगामेंट इंजरी के कारण

लिगामेंट इंजरी के कारण इंसान को सीढ़ियां चढ़ते-उतरते समय पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, कई बार घुटने के जोड़ में दोनों हड्डियों के बीच गैप कम हो जाता है, इसे ऑस्टियोआर्थराइटिस कहते हैं। इस वजह से भी घुटने में दर्द हो सकता है।  

पेटेलोफीमोरल पेन भी है वजह

यह स्थिति कोंड्रोमलेसिया पटेला के कारण होती है। ऐसे में घुटने के पीछे की रेखा चिकनी हो जाती है और नरम होकर टूटने लगती है। ऐसे में घुटना मोड़ते और सीधा करते हुए घुटनों में दर्द हो सकता है।

अजवाइन का इस्तेमाल करें

घुटनों में दर्द की समस्या से बचने के लिए अजवाइन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो गठिया, आर्थराइटिस जैसी समस्याओं से बचाव करते हैं। इसके लिए आप अजवाइन का पानी पी सकते हैं।

अश्वगंधा का इस्तेमाल करें

अश्वगंधा मसल्स की कमजोरी को दूर करने में मदद करता है और इसे जोड़ों के दर्द के इलाज में मदद मिलती है। आप इसका सेवन भी कर सकते हैं और अश्वगंधा के पौधे की जड़ों के तेल को घुटनों पर लगा सकते हैं।

डॉक्टर को दिखाएं

अगर आपके घुटनों का दर्द बढ़ गया है, तो आपको घर पर रहकर खुद डॉक्टर नहीं बनना चाहिए। इस स्थिति में आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

सीढ़ियां चढ़ते हुए घुटनों में दर्द की समस्या आम बात होती है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com