फैटी लिवर की समस्या क्यों होती है?

By Priyanka Sharma
09 Nov 2024, 12:00 IST

कई लोग फैटी लिवर की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसा कई कारणों से हो सकता है। आइए न्यूट्रिशनिस्ट अंजली मुखर्जी से जानें -

कार्बोहाइड्रेट्स का सेवन करना

रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट्स और मीठे का सेवन करने से इंसुलिन का स्तर बढ़ता है, जिससे लिवर में फैट बढ़ने लगता है। इसके कारण लोगों को फैटी लिवर की समस्या होती है।

स्ट्रेस के कारण

अधिक स्ट्रेस में रहने के कारण लोगों को हार्मोन्स के असंतुलित होने, शरीर में सूजन बढ़ने और फैटी लिवर की समस्या हो सकती है।

मोटापे के कारण

अधिक वजन और पेट की चर्बी होने पर लोगों को लिवर में सूजन और फैटी लिवर की समस्या होती है। इसके कारण लिवर को नुकसान भी हो सकता है।

पेट के एसिड का कम होना

पेट में पाचन के लिए जरूरी एसिड के कम होने के कारण खाना पचाने में परेशानी, न्यूट्रिएंट्स के अवशोषण को कम करने, मेटाबॉलिज्म के असंतुलित होने और फैटी लिवर की समस्या हो सकती है।

कंजेस्टेड लिवर की समस्या

अनहेल्दी डाइट और अधिक अल्कोहल का सेवन करने से लोगों को लिवर के खराब होने और फैटी लिवर की समस्या हो सकती है।

टॉक्सिन्स के कारण

धूल-मिट्टी और अन्य कारणों से लोगों के शरीर में टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं, जिसके कारण फैटी लिवर और लिवर में सूजन आने की समस्या होती है।

फैटी लिवर के अन्य कारण

फिजिकल एक्टिविटी न करने, ज्यादा मीठा खाने, ज्यादा फलों का जूस पीने, अल्कोहल का सेवन करने और स्टेरॉयड का सेवन करने से लोगों को फैटी लिवर की समस्या हो सकती है।

फैटी लिवर की समस्या लेख में बताए गए कारणों से हो सकती है। इनको नजरअंदाज न करें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com