आंखों में बार-बार क्यों होती है जलन?

By Priyanka Sharma
29 Nov 2024, 09:00 IST

कई लोगों को आंखों में जलन और दर्द की समस्या होती है। इसके कई कारण हो सकते हैं। आइए लेख में जानें -

एक्सपर्ट की राय

सीतापुर आंख अस्पताल के डॉ धर्मेंद्र सिंह के अनुसार, 'ज्यादातर लोगों को आंखों में जलन प्रदूषण और धूल-मिट्टी जैसे कई कारणों से हो सकती है। इसके अलावा, ऐसा मौसम में बदलाव के कारण भी हो सकता है।'

इंफेक्शन के कारण

आंखों में जलन और दर्द आंखों के इंफेक्शन के कारण होती है। इसके कारण कई बार लोगों की आंखें लाल भी हो जाती हैं।

एलर्जी के कारण

आंखों में एलर्जी के कारण भी लोगों को आंखों में जलन और खुजली होने की समस्या होती है। इसके कारण लोगों को कंजक्टिवाइटिस की समस्या भी हो सकती है।

ड्राई आई के कारण

कई बार लोगों को ड्राई आई सिंड्रोम की समस्या होने पर भी आंखों में जलन और खुजली की समस्या होती है। इसके कारण लोगों को आंखों में सूखापन महसूस होता है। इसे नजरअंदाज न करें।

मोतियाबिंद के कारण

मोतियाबिंद की समस्या के कारण लोगों को आंखों में जलन, खुजली, धुंधलापन और सूजन आने की समस्या होती है।

डायबिटिक रेटिनोपैथी के कारण

कई बार डायबिटिक रेटिनोपैथी की समस्या के कारण लोगों को आंखों में जलन और खुजली की समस्या होती है। इसे नजरअंदाज न करें।

ब्लेफेराइटिस की समस्या

कई बार आंखों से जुड़ी ब्लेफेराइटिस की समस्या होने पर भी लोगों को आंखों में जलन, सूजन और दर्द होने की समस्या होती है। इसे नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

आंखों में बार-बार जलन लेख में बताए गए कारणों से होती हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com