सर्दियों के मौसम के दिन बहुत आलस भरे होते हैं। इनमें आपको अधिक नींद आती है। लेख में विस्तार से जानें ठंड में ज्यादा नींद क्यों आती है?
ठंड में ज्यादा नींद क्यों आती है?
ठंड में ज्यादा नींद आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। जैसे- खराब खानपान, विटामिन डी की कमी, ठंडी हवाएं, हार्मोन चेंज और मूड स्विंग।
गुनगुना पानी
ठंड में ज्यादा नींद आने पर हल्का गुनगुना पानी पीने से सुस्ती दूर करने में मदद मिलेगी। 1 गिलास गुनगुना पानी पिएं।
धूप लें
सुस्ती भगाने के लिए रोजना सुबह की 30 मिनट धूप लें। धूप न लेने से बॉडी में स्लीपिंग हार्मोन को बढ़ावा मिलता है।
एक्सरसाइज करें
रोज सुबह शाम आधा घंटे एक्सरसाइज जरूर करें। नियमित तौर पर एक्सरसाइज करने से शरीर में फुर्ती आती है।
खुश रहें
आपका खराब मूड स्लीप पैटर्न बिगड़ने और ज्यादा नींद आने की वजह बन सकता है। अधिक से अधिक खुश रहने की कोशिश करें। तनाव दूर करने के लिए मेडिटेशन करें।
हेल्दी डाइट
ठंड में ज्यादा नींद आने री समस्या को कम करने के लिए आप अपनी डाइट में सुधार करें। फल. हरी सब्जियां, सूखे मेंवे खाएं।
लेख में आपने जाना ठंड में ज्यादा नींद आने के कारण और कुछ उपाय। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com