गर्मी या एक्सरसाइज के दौरान जब हम ज्यादा पसीना बहाते हैं, तो अंडरआर्म्स (बगल) से बदबू आने लगती है। लेकिन क्या आपको पता है कि ये बदबू क्यों आती है? आइए डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. बनानी चौधरी से जानते हैं इसकी असली वजह और इससे छुटकारा पाने के आसान उपाय।
डॉक्टर के मुताबिक
डॉ. बनानी चौधरी की मानें तो गर्मियों में अंडरआर्म्स से बदबू आने का मुख्य कारण ज्यादा पसीने की वजह से पैदा होने वाले बैक्टीरिया हैं। कई बार यह बदबू टेस्टोरोन और कार्टिसोल जैसे हार्मोनल बदलाव की वजह से भी आती है।
क्या पसीना ही बदबू की वजह है?
डॉ. बनानी चौधरी बताते हैं कि पसीना खुद में गंधहीन होता है। असल में, जब यह स्किन पर मौजूद बैक्टीरिया से मिलता है तो दुर्गंध पैदा होती है। पसीने में मौजूद फैटी एसिड ही बदबू के असली कारण बनते हैं।
तनाव भी बन सकता है कारण
ज्यादा तनाव, डर या चिंता से शरीर में अधिक ऑयली पसीना निकलता है। यह पसीना अंडरआर्म्स में मौजूद बैक्टीरिया से मिलकर दुर्गंध पैदा करता है। मानसिक स्वास्थ्य भी इसका एक अहम कारण है।
बगल में मौजूद खास ग्लैंड्स
अंडरआर्म्स में मौजूद ‘एक्रिन ग्लैंड्स’ ऑयली कंपाउंड छोड़ते हैं। ये कंपाउंड बैक्टीरिया के संपर्क में आकर पसीने को दुर्गंधयुक्त बना देते हैं। इन ग्लैंड्स की सक्रियता गर्मियों में बढ़ जाती है।
कैसे पाएं राहत?
नहाने के बाद बेकिंग सोडा मिले पानी से अंडरआर्म्स धोने से बैक्टीरिया कम होता है। यह नेचुरल तरीका बदबू को रोकने में काफी कारगर है और त्वचा को भी नुकसान नहीं पहुंचाता।
नींबू से करें सफाई
नींबू का रस अंडरआर्म्स पर लगाने से बैक्टीरिया मरते हैं और दुर्गंध कम होती है। इसमें मौजूद एंटीसेप्टिक गुण स्किन को फ्रेश रखते हैं और बदबू से राहत देते हैं।
लैवेंडर ऑयल लगाएं
लैवेंडर ऑयल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो अंडरआर्म्स की बदबू को दूर करते हैं। गर्मियों में इसे रोजाना लगाएं।
गर्मियों में अंडरआर्म्स से बदबू आना आम बात है, लेकिन ऊपर बताए गए घरेलू उपायों को अपनाकर आप इससे छुटकारा पा सकते हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com