बिना वजह आंसू बहाते हैं आप? जानें इसके पीछे के कारण

By Harsha Singh
25 Oct 2024, 12:00 IST

कई लोगों की आंखों से बेवजह आंसू आते हैं। हम सभी अक्सर इन आंसू को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आंखों से आंसू क्यों निकलते हैं?

कई कारण हो सकते हैं

हमारी आंखों से बेवजह निकलने वाले ये आंसू भी शरीर में पनप रही किसी न किसी तरह की छोटी-बड़ी बीमारी का संकेत होते हैं। आइए जानते हैं कि आंखों से निकलने वाले आंसू के पीछे क्या कारण हैं-

नींद की कमी के कारण

अगर आप रात में पूरी 7 से 8 घंटे की नींद नहीं लेते हैं, तो आंखों से बेवजह आंसू आने लगते हैं। ऐसे में आपको नींद पूरी करनी चाहिए।

बर्नआउट के कारण

स्ट्रेस और बर्नआउट की वजह से इंसान की आंखों में आंसू आते हैं। बर्नआउट में रोने के अलावा, सिरदर्द और पेट की समस्याएं भी हो सकती हैं। बर्नआउट में आप बिना रुके जरूरत से ज्यादा काम करते हैं।  

स्यूडो बुलबार प्रभाव के कारण

स्यूडो बुलबार प्रभाव यानी पीबीए एक मेंटल डिसऑर्डर है। इस बीमारी में व्यक्ति को अनियंत्रित हंसी या रोना आता है। इस बीमारी के होने पर व्यक्ति अचानक बिना किसी वजह के हंसने और रोने लगता है। इस स्थिति में भी आंखों से बेवजह आंसू आ सकते हैं।

प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम के कारण

प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम के कारण बेवजह रोना आता है। पीरियड्स के लगभग 1 या 2 हफ्ते पहले मूड स्विंग, ध्यान केंद्रित करने में परेशानी, गुस्से का बढ़ना, चिंता और रोना जैसे लक्षण नजर आते हैं। ऐसे में बेवजह आंख से आंसू निकलते हैं।  

इमोशंस दिखाते हैं आंसू

आंखों से आंसू सुख और दुख दोनों ही स्थिति में निकल सकते हैं। यह इंसान के इमोशंस यानी भावनाओं के बारे में बताते हैं। हालांकि, अगर आपकी आंखों से बेवजह ही आंसू आते हैं, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

इन कारणों की वजह से आंखों से बेवजह आंसू आते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com