अक्सर लोग घंटों तक कंप्यूटर या लैपटॉप पर काम करते हैं और आंखों की साफ-सफाई का ठीक से ध्यान नहीं रखते हैं। इसके कारण लोगों को आंखों में खुजली होने जैसी कई समस्याएं होती हैं। आइए लेख में जानें इसके कारणों के बारे में -
एलर्जी के कारण
कई बार रायनाइटिस जैसी आंखों से जुड़ी बीमारी के कारण लोगों को आंखों में खुजली होने और एलर्जी होने की समस्या हो सकती है।
आई ड्राइनेस के कारण
आंखों में सूखापन होने के कारण भी लोगों को आंखों में खुजली होने और आंसू की क्वालिटी प्रभावित होने की समस्या होती है। इसके कारण आंखों में खुजली के अलावा, जलन महसूस होती है।
एटॉपिक डर्मेटाइटिस के कारण
आंखों में एटॉपिक डर्मेटाइटिस या इसके आस-पास एक्जिमा की समस्या होने के कारण लोगों को आंखों में खुजली होने की समस्या होती है।
कांटेक्ट लेंस के कारण
कई लोग कांटेक्ट लेंस के इस्तेमाल के समय लापरवाही करते हैं। इसके कारण भी लोगों को आंखों में खुजली आने की समस्या होती है।
अधिक स्क्रीन टाइम के कारण
आंखों में धूल-मिट्टी या कंजक्टिवाइटिस जैसी इंफेक्शन के कारण लोगों को आंखों में खुजली और जलन की समस्या होती है।
इंफेक्शन के कारण
आंखों में धूल-मिट्टी या अन्य कारणों से कंजक्टिवाइटिस जैसी इंफेक्शन की समस्या होती है। इंफेक्शन के कारण लोगों को आंखों में खुजली और जलन की समस्या होती है।
आंखों की खुजली से राहत के लिए क्या करें?
आंखों की खुजली से राहत के लिए आंखों को ठंडे पानी से धोएं, खीरे का रस आंखों की पलकों पर लगाएं, पर्याप्त पानी पिएं, कोल्ड कंप्रेस करें और आंखों की सफाई का ध्यान रखें।
आंखों में खुजली लेख में बताए गए कारणों से होती है। इनसे राहत के लिए डॉक्टर से सलाह जरूर लें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com