आधी रात में क्यों टूट जाती है नींद?

By Harsha Singh
08 Nov 2024, 15:00 IST

कई लोगों की नींद अपने आप ही 2-3 बजे खुल जाती है। वह कितने भी थके हुए, क्यों न हो रात में नींद जरूर खुलती है। ऐसा कई कारणों से हो सकता है, आइए आज हम इन्हीं वजहों के बारे में जानेंगे-

कई बीमारियां हैं वजह

रात में कभी-कभी नींद खुलना आम बात है। अगर ऐसा रोजाना हो रहा है, तो शरीर में कई समस्याएं हो सकती हैं। आइए इन परेशानियों के बारे में जानते हैं।

स्लीप एप्निया की समस्या

स्लीप एप्निया के कारण आपकी नींद टूट सकती है। इस बीमारी के कारण लोगों को कम नींद आती है और आधी रात में नींद खुल भी जाती है। इस रोग में व्यक्ति रात में सही तरह से सांस नहीं ले पाता है। 

तनाव की समस्या

स्ट्रेस की वजह से नींद खुल जाने की समस्या हो सकती है। महिलाओं को इस तरह की समस्या का सामना ज्यादा करना पड़ता है। अगर आप ज्यादा स्ट्रेस में रहते हैं, तो नींद नहीं आती है। वहीं, कई बार आपकी नींद बीच में ही खुल जाती है।

थायराइड की समस्या

थायराइड से ग्रस्त लोगों को भी नींद की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इस बीमारी की वजह से हार्मोन इनबैलेंस हो जाते हैं, जिसका नींद पर बुरा असर होता है।

मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल

ज्यादा मोबाइल चलाने की वजह से भी आपको रात में सुकून की नींद नहीं आती है। दरअसल, आंखों में मोबाइल की लाइट पड़ने की वजह से शरीर मेलाटोनिन और स्लीप हार्मोन को नहीं बनने देता है। ऐसे में नींद नहीं आती है।

अल्कोहल का सेवन

अगर आप सोने से पहले ज्यादा अल्कोहल का सेवन कर लेते हैं, तो नींद को बढ़ावा देने वाले केमिकल एडिनोसिन का उत्पादन बढ़ जाता है। इस कारण व्यक्ति की नींद बार-बार खुल जाती है।

आधी रात में इन कारणों से नींद टूट जाती है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com