Liver को हेल्दी रखने वाले 4 विटामिन्स

By Deepak Kumar
07 Apr 2025, 16:30 IST

लिवर शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है जो पाचन, विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने, और अन्य जरूरी कार्यों में मदद करता है। एक हेल्दी लिवर के लिए सही डाइट और विटामिन्स बेहद जरूरी हैं।

डॉक्टर से जानें

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए कुछ विटामिन्स की जरूरत होती है। तो चलिए बेंगलुरु के लिवर ट्रांसप्लांटेशन सर्जरी डॉक्टर राजीव लोचन जे. से जानते हैं लिवर को स्वस्थ रखने के लिए कौन-कौन से विटामिन्स जरूरी है।

विटामिन E

विटामिन E लिवर कोशिकाओं को मरने से बचाता है। यह फैट को कम करने और फ्री रेडिकल्स को संतुलित रखने में मदद करता है। विटामिन E पाने के लिए बादाम, सूरजमुखी के बीज या तेल और हरे पत्तेदार सब्जियां का सेवन करें।

विटामिन C

विटामिन C एक एंटी-ऑक्सिडेंट है जो लिवर को हानिकारक फ्री रेडिकल्स से बचाता है। यह लिवर के कार्यों को सही तरीके से चलाने में मदद करता है और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने की प्रक्रिया को तेज करता है। संतरा, अंगूर, ब्रोकली और स्ट्रॉबेरी इसके बेहतरीन स्त्रोत हैं।

विटामिन B

विटामिन B लिवर को एनर्जी मेटाबोलिज्म में मदद करता है। यह कई लिवर बीमारियों के लक्षणों को कम कर सकता है। अंडा, दूध, सोया और केला इसके अच्छे स्रोत हैं।

विटामिन D

विटामिन D लिवर में सूजन और मेटाबॉलिक बीमारियों को रोकने में सहायक है। धूप, अंडे की जर्दी, मशरूम और फोर्टिफाइड फूड्स से इसे पाया जा सकता है।

हेल्दी लिवर के लिए टिप्स

विटामिन्स से भरपूर संतुलित आहार के अलावा नियमित व्यायाम और धूप में रहना लिवर को हेल्दी रखने में मदद करता है। समय-समय पर लिवर की जांच भी जरूरी है।

सलाह

अगर आपको लिवर से जुड़ी कोई भी गंभीर बीमारी या समस्या हो तो डॉक्टर से जरूर परामर्श लें। सही समय पर इलाज मिलने से लिवर रिकवर हो सकता है।

यदि आप इन विटामिन्स को अपने डाइट में शामिल करेंगे, तो आप लिवर से जुड़ी कई समस्याओं से बच सकते हैं। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com