आंखें शरीर का सबसे नाजुक और मुख्य अंग होती हैं। आपको इन्हें स्वस्थ रखने के लिए खास देखभाल करने की जरूरत होती है। हेल्दी आइज के लिए एक खास विटामिन बेहद जरूरी होता है। लेख में इसके बारे में जानें विस्तार से-
आंखों को स्वस्थ रखने वाला विटामिन कौन सा है?
विटामिन ए को आंखों को स्वस्थ रखने वाला विटामिन माना जाता है। यह आंखों की कॉर्निया को हेल्दी रखता है। साथ ही, विटामिन ए आंखों का रूखापन दूर करता है और रोशनी भी बढ़ाता है।
गाजर
गाजर में विटामिन ए के साथ ही बीटा कैरोटीन के गुण होते हैं, जो आंखों के लिए गुणकारी होते हैं। इससे रेटिनल हेल्थ को फायदा मिलता है। इसका सेवन करने से ग्लूकोमा से भी बचाव हो सकता है।
शकरकंद
आंखों को स्वस्थ रखने के लिए और विटामिन ए की पूर्ति के लिए शकरकंद का सेवन करें। इसमें विटामिन ए और बीटा कैरोटीन के गुण होते हैं।
खाएं ड्राई फ्रूट्स
स्वस्थ आंखों के लिए आपको ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना चाहिए। यह विटामिन ए से भरपूर होते हैं। काजू, बदाम, किशमिश, पिस्ता, मूंगफली का सेवन करें।
ब्रोकली
फूलगोभी की तरह दिखने वाली ब्रोकली आंखों को हेल्दी रखने में मदद करती है। यह विटामिन ए और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होती है।
आंवला
आंवला खाने से आंखों से जुड़ी कई दिक्कतें दूर हो सकती हैं। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होते हैं।
सावधानी
आंखों को स्वस्थ रखने विटामिन ए से भरपूर इन सभी चीजों का सेवन करें। लेकिन, अगर आंखों की समस्या अधिक हो तो डॉक्टर से संपर्क करें।
आंखों को स्वस्थ रखने के लिए स्क्रीन टाइम कम करने के साथ हेल्दी डाइट लें। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com