हम अक्सर स्किन की छोटी-मोटी समस्याओं को नजरअंदाज कर देते हैं, खासकर जब ये हमारे हाथ, पैर या शरीर के अन्य हिस्सों में होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह सफेद दाग शरीर में विटामिन्स की कमी की वजह से हो सकते हैं? आइए अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल डर्मेटोलॉजी की एक स्टडी से जानते हैं किस विटामिन की कमी से सफेद दाग होते हैं।
विटामिन बी12 और स्किन
शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने से स्किन पर सफेद दाग हो सकते हैं। यह विटामिन मूड को बेहतर करने के साथ-साथ ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन में भी मदद करता है। इसलिए, इसकी कमी को नजरअंदाज करना आपकी त्वचा के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
विटामिन बी12 की कमी के प्रभाव
विटामिन बी12 की कमी से सिर्फ सफेद दाग ही नहीं, बल्कि याददाश्त की समस्या और कब्ज जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं। इसे अपने आहार में जरूर शामिल करें।
विटामिन बी12 का सोर्स
आप विटामिन बी12 को सप्लीमेंट्स के जरिए ले सकते हैं, लेकिन इसके नेचुरल सोर्स भी हैं। दूध, दही, पनीर और मशरूम में यह विटामिन भरपूर मात्रा में होता है।
विटामिन-ई की कमी
विटामिन-ई की कमी से भी त्वचा पर सफेद दाग हो सकते हैं। इसके अलावा, एक्जिमा और सोरायसिस जैसी त्वचा की समस्याएं भी हो सकती हैं।
विटामिन ई के सोर्स
इस विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए आप बीज, नट्स, एवोकाडो और हरी पत्तेदार सब्जियां खा सकते हैं।
विटामिन डी और स्किन पर असर
विटामिन डी की कमी से भी स्किन पर सफेद दाग हो सकते हैं। यह कमी एक्जिमा और सोरायसिस जैसी समस्याओं को जन्म देती है।
विटामिन डी के सोर्स
विटामिन डी को अंडे, दूध, और दही जैसे आहार से प्राप्त किया जा सकता है। इसके अलावा, एक्सपर्ट के सुझाव पर सप्लीमेंट्स भी लिए जा सकते हैं।
अगर आपको स्किन पर सफेद दाग या किसी भी प्रकार की समस्या हो, तो समय पर चेकअप करवाएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com