इस विटामिन की कमी से शरीर में होते हैं ज्यादा तिल

By Shilpy Arya
13 Dec 2023, 20:24 IST

तिल अक्सर आपके चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा देते हैं। लेकिन अगर आपके फेस पर अधिक तिल हो रहे हैं, तो यह एक खास विटामिन की कमी से भी हो सकते हैं। इसे लेख में जानें विस्तार से-

किस विटामिन की कमी से शरीर में होते हैं ज्यादा तिल?

अगर आपके शरीर में अधिक तिल हो रहे हैं, तो यह विटामिन बी12 की कमी की वजह से हो सकते हैं। इसकी कमी के कारण ही तिल बनने वाली मेलानोसाइट्स कोशिकाओं को बढ़ावा मिलता है।

दूध की चीजें

प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी व विटामिन बी12 के गुणों से भरपूर दूध की चीजों का सेवन करें। दूध, दही, पनीर, छाछ लें।

ब्रोकली

सलाद व सब्जी के रूप में ब्रोकली का सेवन करें। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन बी12 पाया जाता है। साथ ही, यह फोलेट के गुणों से भरपूर होती है।

मशरूम

विटामिन बी12 का कमी को पूरा करने के लिए मशरूम खाएं। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम व आयरन भी पाया जाता है।

सरसों साग

विटामिन बी12, सी, डी व मैग्नीशियम के गुणों से भरपूर सरसों के साग को डाइट का हिस्सा बनाएं। इसकी तासीर गर्म होती है। इसलिए यह ठंड से भी बचाव करता है।

अंडे

विटामिन बी12 के लिए आप अंडों को अपनी डाइट में जोड़ें। यह विटामिन ए और ई के साथ ही आयरन व बायोटिन से भी भरपूर होते हैं। इसके सफेद हिस्से में भरपूर प्रोटीन होता है।

आइस एप्पल

आइस एप्पल जिसे ताड़गोला भी कहते हैं। इसमें विटामिन बी12 के गुण होते हैं। यह पेट के लिए फायदेमंद होता है। इससे अपच व कब्ज में भी आराम मिलता है।

तिल की समस्या का सामना अक्सर शरीर में होने वाली विटामिन बी12 की कमी के कारण करना पड़ता है। इसकी पूर्ति के लिए बताई गई चीजों का सेवन करें। स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com