सुबह उठने के बाद कौन से 6 काम स्वस्थ रखते हैं?

By Shilpy Arya
07 May 2025, 18:30 IST

आजकल के खराब खानपान और बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल के बीच स्वस्थ रहना बेहद मुश्किल है। ऐसे में आप स्वस्थ रहने के लिए सुबह उठने के बाद कुछ खास काम कर सकते हैं। जानें विस्तार से-

सुबह जल्दी उठें

सुबह जल्दी उठने से आपको कई फायदे मिलते हैं। इससे ताजगी बनी रहती है और टाइम मैनेजमेंट में भी मदद मिलती है। यह आपको तनाव से दूर रखता है।

धूप लें

धूप लेने से आपको विटामिन डी मिलता है। यह आपकी हड्डियों को मजबूती प्रदान करती है। रोजाना सुबह की हल्की धूप लें।

नींबू पानी पिएं

नींबू पानी पीने से शरीर से सभी विषाक्त पदार्थ बाहर हो जाते हैं। आप रोज सुबह इसका सेवन कर सकते हैं। यह इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ स्किन भी हेल्दी रखता है।

एक्सरसाइज करें

शरीर स्वस्थ रखने के लिए रोजाना 30 मिनट एक्सरसाइज करें। साइकिलिंग, जुंबा, वॉक, बॉक्सिंग और स्विमिंग एक्सरसाइज का रोज अभ्यास करें।

हल्दी पानी

रोज सुबह उठकर हल्दी का पानी पिएं। इसे बनाने के लिए 1 गिलास पानी में 1 चम्मच हल्दी मिलाकर उबालें। इसमें नींबू का रस मिलाकर पिएं। इससे बॉडी को डिटॉक्स होती है।

मेडिटेशन करें

तनाव और चिंता से निजात पाने के लिए रोज सुबह ध्यान लगाएं। इससे याददाश्त और एकाग्रता बढ़ाने में भी मदद मिलती है।

स्वस्थ रहने के लिए रोज सुबह-सुबह उठने के बाद ये सभी काम करें। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com