किस तेल में सबसे ज्यादा विटामिन E होता है?

By Deepak Kumar
24 Mar 2025, 15:00 IST

विटामिन E एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है जो हमारे त्वचा, बालों और आंखों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। यह एंटी-ऑक्सिडेंट के रूप में काम करता है और शरीर को हानिकारक मुक्त कणों से बचाता है। तो आइए जानते हैं कि सबसे ज्यादा विटामिन E किस तेल में पाया जाता है।

सूरजमुखी का तेल

सूरजमुखी के तेल में विटामिन E की सबसे बड़ी मात्रा पाई जाती है। यह तेल रसोई में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले तेलों में से एक है। एक बड़े चम्मच सूरजमुखी तेल में लगभग 5.6 मिलीग्राम विटामिन E पाया जाता है।

अखरोट का तेल

अखरोट के तेल में ओमेगा-3 फैटी एसिड के साथ-साथ विटामिन E भी होता है, जो त्वचा और हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।

जैतून का तेल

जैतून का तेल विटामिन E के अच्छे स्रोतों में से एक है, खासकर एक्स्ट्रा वर्जिन जैतून का तेल। यह तेल हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है और इसमें विटामिन E के साथ-साथ एंटी-ऑक्सिडेंट्स भी होते हैं।

अलसी का तेल

अलसी के तेल में भी विटामिन E पाया जाता है, और यह ओमेगा-3 फैटी एसिड का बेहतरीन स्रोत होता है। हालांकि, इसका स्वाद थोड़ा अलग होता है।

तिल का तेल

तिल का तेल भी विटामिन E का अच्छा स्रोत है। यह तेल विशेष रूप से एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है, जो त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद होता है।

विटामिन E की जरूरत

अधिकतर लोगों को भोजन से विटामिन E मिल जाता है लेकिन लिवर रोगों, सिस्टिक फाइब्रोसिस और क्रोन डिजीज जैसे कुछ विकारों से ग्रस्‍त लोगों को अतिरिक्‍त विटामिन E की जरूरत होती है।

विटामिन E कितना लेना चाहिए

नेशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ हेल्‍थ के अनुसार 14 साल से अधिक उम्र के लोगों को प्रतिदिन 15 मि.ग्रा विटामिन E की जरूरत होती है। और 14 साल से छोटे बच्चे को 05-11 मि.ग्रा विटामिन E की जरूरत होती है।

सूरजमुखी का तेल विटामिन ई के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक है। हालांकि, सभी तेलों के अपने-अपने फायदे होते हैं। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com