लिवर शरीर का जरूरी अंग है। लेकिन कुछ फूड्स और अनहेल्दी आदतों के कारण लोगों को लिवर से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। आइए एक्सपर्ट से जानें -
एक्सपर्ट की राय
न्यूट्रिशनिस्ट दीपशिखा जैन के अनुसार, 'खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान से लिवर पर बुरा असर होता है और लिवर कमजोर होने लगता है, साथ ही इससे लिवर से जुड़ी हुई बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है। इन चीजों को तुरंत छोड़ें।'
फ्रूट जूस न पिएं
फ्रूट जूस यानी फलों के जूस में फ्रुक्टोज होता है। फ्रुक्टोज लिवर में मेटाबोलाइज्ड होता है। जिसके कारण फैटी लिवर की समस्या को बढ़ावा मिलता है। पानी कम पीने के कारण भी लोगों को लिवर के कमजोर होने की समस्या हो सकती है।
स्मोकिंग और अल्कोहल का सेवन के कारण
अल्कोहल लिवर के लिए नुकसानदायक है। इससे लिवर के सेल्स डैमेज हो जाते हैं, जिसके कारण लोगों को एल्कोहलिक फैटी लिवर की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, स्मोकिंग के कारण भी लिवर के कमजोर होने की समस्या होती है।
तला-भुना खाने के कारण
तले-भुने खाने में भरपूर मात्रा में ट्रांस फैट, सोडियम और नमक होता है। जो लिवर में इंफ्लेमेशन की स्थिति बिगाड़ने और फैटी लिवर की समस्या को बढ़ावा दे सकते है।
प्रोसेस्ड फूड के कारण
अधिक प्रोसेस्ड और प्रोसेस्ड फूड में भरपूर मात्रा में कार्ब्स और कैलोरीज होती है। जिससे लिवर के सेल्स के आसपास अधिक मात्रा में फैट जमा होने लगता है, जिसके कारण फैटी लिवर की समस्या हो सकती है।
चीनी के कारण
अधिक मात्रा में चीनी का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके कारण लिवर पर बुरा असर होता है और लिवर के आस-पास फैट जमा होने लगता है। इसके कारण फैटी लिवर और लिवर के कमजोर होने की समस्या हो सकती है।
मैदा के कारण
मैदा में फाइबर कम होता है। इसका सेवन करने से लिवर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं। जिसके कारण लिवर पर बुरा असर होता और लिवर कमजोर होने लगता है।
लेख में बताई गई चीजों के कारण लोगों को लिवर से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com