पेट खराब है? ये 5 फूड्स तुरंत देंगे राहत

By Aditya Bharat
04 Apr 2025, 15:30 IST

पेट की गड़बड़ी आजकल आम है। खराब लाइफस्टाइल और जंक फूड इसके मुख्य कारण हैं। ऐसे में कुछ हल्के और पचने में आसान फूड्स राहत दे सकते हैं। तो आइए डॉक्टर सुगीता मुटरेजा से जानते हैं से ऐसी हालत में क्या खाना चाहिए?

पपीता

पपीता हल्का होता है और इसमें फाइबर भरपूर होता है। यह कब्ज और एसिडिटी से राहत देता है। काला नमक डालकर खाना और भी फायदेमंद होता है।

कच्चा केला

कच्चे केले में पेक्टिन होता है, जो पाचन सुधारता है। ये फाइबर इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखता है और दस्त या पेट दर्द में राहत देता है।

नारियल पानी

नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स और मिनरल्स होते हैं जो बॉडी को हाइड्रेट रखते हैं। यह हल्का होता है और पेट की जलन या गैस को कम करता है।

दही

दही में प्रॉबायोटिक्स यानी अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो पाचन सुधारते हैं। यह पेट दर्द और कब्ज में आराम देता है। सादा दही सबसे बेहतर होता है।

जीरे का पानी

जीरे का पानी पाचन को मजबूत करता है। यह एसिडिटी, गैस और पेट दर्द में तुरंत राहत देता है। खाना पचाने में भी मदद करता है।

क्या पिएं?

पेट खराब होने पर डिहाइड्रेशन से बचना जरूरी है। सूप, नींबू पानी, इलेक्ट्रोलाइट्स और हर्बल टी का सेवन करें, ताकि शरीर हाइड्रेट और एनर्जेटिक रहे।

क्या न खाएं?

तेल-मसाले वाले, फास्ट फूड, दूध या ज्यादा मीठा खाने से परहेज करें। ये चीजें पेट को और खराब कर सकती हैं और रिकवरी को धीमा कर देती हैं।

अगर पेट की समस्या कई दिनों तक बनी रहे या बार-बार हो तो डॉक्टर से संपर्क करें। घरेलू उपाय सीमित समय तक ही असरकारी होते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com