लो ब्लड प्रेशर की स्थिति में व्यक्ति की हालत बिगड़ सकती है और अगर मदद समय पर न मिले, तो यह जानलेवा भी हो सकता है। यह समस्या ब्रेन हैमरेज और बेहोशी का कारण बन सकती है। ऐसे में आइए कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. के के कपूर से जानते हैं बीपी लो होने पर क्या करना चाहिए।
ब्लड प्रेशर क्या होता है?
ब्लड प्रेशर उस बल को कहते हैं, जिससे खून आपके शरीर के अलग-अलग हिस्सों में बहता है। यह नॉर्मल, हाई या लो हो सकता है, और इनका असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ता है।
ब्लड प्रेशर की सामान्य रीडिंग
सामान्य ब्लड प्रेशर सिस्टोलिक 120 mmHg और डायास्टोलिक 80 mmHg होता है। इससे ज्यादा होने पर हाई ब्लड प्रेशर और इससे कम होने पर लो ब्लड प्रेशर की समस्या होती है।
लो ब्लड प्रेशर की पहचान
जब सिस्टोलिक 90 mmHg से कम और डायास्टोलिक 60 mmHg से कम होता है, तो इसे लो ब्लड प्रेशर माना जाता है। यह स्थिति शरीर के लिए खतरनाक हो सकती है।
तुरंत क्या करें?
लो ब्लड प्रेशर होने पर सबसे पहले डॉक्टर से संपर्क करें। इसके अलावा कुछ घरेलू उपाय भी मदद कर सकते हैं।
नमक पानी का सेवन
लो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए नमक पानी पीना फायदेमंद हो सकता है। सोडियम और हाइड्रेशन के लिए यह अच्छा उपाय है।
कॉफी का सेवन करें
बिना शुगर वाली कॉफी लो बीपी को ठीक करने में मदद करती है। एक कप कॉफी आपको तुरंत राहत दे सकती है।
तुलसी के पत्ते
तुलसी के पत्तों में मैग्नीशियम, विटामिन C और पोटैशियम होता है। लो बीपी के दौरान 4-5 तुलसी के पत्ते चबाने से फायदा हो सकता है। इसके अलावा नींबी पानी का भी सेवन किया जा सकता है।
लो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए सही समय पर ध्यान देना जरूरी है। डॉक्टर की सलाह के बिना किसी भी इलाज से बचें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com