बार-बार नींद खुलने का कारण हैं ये 10 गलतियां

By Himadri Singh Hada
21 Jan 2025, 10:30 IST

रात में अच्छी नींद लेने के लिए हमें अपनी आदतों पर ध्यान देना चाहिए। सोने से पहले मोबाइल फोन या लैपटॉप का उपयोग न करना और टीवी देखने से बचना। ये आदतें हमारी नींद में खलल डालती हैं।

एक्सपर्ट की राय

डायटीशियन मनप्रीत के अनुसार, अपनी दैनिक आदतों में सुधार करके हम जल्दी सोने और अच्छी गुणवत्ता वाली नींद लेने में मदद मिल सकती है।

भोजन का सही समय

देर रात भारी भोजन करना नींद को प्रभावित कर सकता है। हल्का और समय पर खाना खाने से नींद बेहतर हो सकती है। सोने से दो घंटे पहले भोजन करना आदर्श माना जाता है।

एक्सरसाइज करना

सोने से ठीक पहले एक्सरसाइज करने से भी नींद खराब हो सकती है। बेहतर है कि एक्सरसाइज दिन के समय करें, ताकि शरीर आराम की स्थिति में जा सके।

विटामिन-डी की कमी

विटामिन-डी की कमी और धूप में समय न बिताने से शरीर का सर्कैडियन रिदम बिगड़ सकता है, जिससे नींद में परेशानी हो सकती है।

बार-बार पेशाब आना

सोने से पहले ज्यादा पानी पीने से बार-बार टॉयलेट जाने की जरूरत पड़ सकती है, जिससे नींद बाधित होती है। सोने से कुछ घंटे पहले पानी पीने से बचना चाहिए।

हल्का भोजन करना

बहुत हल्का भोजन करने से रात में भूख लग सकती है, जिससे नींद खराब होती है। संतुलित और पौष्टिक भोजन करना जरूरी है।

सोने का सही समय

रोजाना एक ही समय पर सोने और जागने की आदत डालना जरूरी है। अनियमित सोने का समय शरीर की जैविक घड़ी को प्रभावित कर सकता है।

आरामदायक तापमान बनाएं

सोने के दौरान कमरे का तापमान बहुत ठंडा या गर्म होना भी नींद में रुकावट डाल सकता है। एक आरामदायक तापमान बनाए रखना जरूरी है।

मेंटल एक्टिविटी से बचें

सोने से पहले भारी मानसिक गतिविधि जैसे काम या अध्ययन करना मस्तिष्क को सक्रिय रखता है, जिससे नींद आने में कठिनाई हो सकती है।

शाम 4 बजे के बाद चाय या कॉफी पीने से बचना चाहिए। कैफीन नींद को बाधित कर सकता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com