अगर आप स्किन का ख्याल रखना चाहते हैं, तो नहाने के पानी में कुछ चीजों को शामिल कर सकते हैं। इससे स्किन नेचुरली सॉफ्ट और ग्लोइंग नजर आएगी। ऐसे में आइए इन चीजों के बारे में अच्छे से जानते हैं-
स्किन के साथ शरीर को होंगे कई फायदे
नहाने के पानी में कुछ चीजों को मिलाने से स्ट्रेस कम होता है। स्किन फ्रेश हो जाती है और चेहरे पर बिना साइड इफेक्ट के नेचुरल चमक दिखाई देती है।
पानी में मिलाएं नीम के पत्ते
अगर आप स्किन का ख्याल रखना चाहते हैं, तो पानी में नीम की पत्तियां मिला सकते हैं। इससे स्किन पर हो रही एलर्जी, दाने, मुंहासे आदि से बचा जा सकता है। इसके लिए आप नहाने से कुछ समय पहले नीम के 8 से 10 पत्तों को पानी में डालकर छोड़ दें।
पानी में मिलाएं ऑलिव ऑयल
नहाने के पानी में आप ऑलिव ऑयल मिला सकते हैं। यह स्किन को गहराई से साफ करता है। साथ ही, यह स्किन को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करने में मदद करता है। इसके लिए आप पानी में एक चम्मच ऑलिव ऑयल मिला सकते हैं।
पानी में मिलाएं दूध
स्किन केयर के लिए आप नहाने के पानी में दूध मिला सकते हैं। दूध में लैक्टिक एसिड होता है, जो स्किन को एक्सफोलिएट और सॉफ्ट बनाने में मदद करता है। इससे एक्जिमा की परेशानियों, जैसे- स्किन लालिमा और खुजली से दूर किया जा सकता है।
पानी में मिलाएं एप्सम सॉल्ट
नहाने के पानी में आप एप्सम सॉल्ट को मिला सकते हैं। इससे मसल्स का दर्द कम होता है। साथ ही, यह शरीर के दर्द को दूर करने में मदद करता है।
पानी में मिलाएं नारियल तेल
आप नहाने के पानी में नारियल का तेल मिला सकते हैं। इससे बालों से जुड़ी कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है। नहाने के पानी में नारियल तेल मिलाने से आपकी स्किन गहराई से मॉइस्चराइज होती है।
आप नहाने के पानी में ऊपर बताई चीजों को मिला सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com